Bhojpuri Songs: अंकुश राजा का नवरात्रि सॉन्ग 'अपना मांगे सेनुर मंगिहा', शिल्पी राज का 'नईहर जाये के पड़ी' रिलीज; मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

भोजपुरी एक्टर अंकुश राजा का नवरात्रि सॉन्ग ‘अपना मांगे सेनुर मंगिहा’ (Apna Mange Senur Mangih) 22 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। वीडियो रिलीस के साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। कुछ घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 12 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। इस गाने में एक्टर का देसी स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अनीषा पांडेय दिखाई दे रही हैं। दोनों ही कालाकारों के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gaana) ‘अपना मांगे सेनुर मंगिहा’ के वीडियो को आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने ने पूरा भक्तिमय माहौल बना दिया है और अंकुश राजा की प्यारी आवाज ने तो वीडियो में जान ही फूंक दी है। वीडियो देखकर लग रहा है कि एक्टर ने इस गाने को बड़ी ही शिद्दत से गाया है।

इस गाने को एक्टर और सिंगर अंकुश राजा ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स कमल किशोर उर्फ राजू ने लिखे है और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वहीं, अनीषा पांडेय ने अपनी अदायगी से गाने को हिट बना दिया है। वीडियो के प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं।
'नईहर जाये के पड़ी'

भोजपुरी सिंग शिल्पी राज अपने गानों को लेकर इन दिनों यूट्यूब (Youtube) पर छाए हुए हैं। उनके सभी गाने इस समय यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में है। ऐसे में एक बार फिर सिंगर का एक और नया गाना आया है। इस गाने के बोल है 'नईहर जाये के पड़ी' (Naihar Jaye Ke Padi)। शिल्पी के इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में कलाकारों के बीच काफी अच्छी कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। साथ ही इसका डांस स्टाइल भी दर्शकों को पसंद आ रहा है।

'नईहर जाये के पड़ी' (Naihar Jaye Ke Padi)' को 21 सितंबर को अंशिका रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, खबर लिखे जाने तक इसे 130,820 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है। गाने को शिल्पी राज ने गाया है और इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। इसे म्यूजिक से सजाया है अजय यादव ने।

इससे पहले भी शिल्पी राज के कई भोजपुरी गाने सुपरहिट हुए हैं। हाल ही में सिंगर का एक और भोजपुरी गाना ‘जान छपरा में आओ’ (Jaan Chapra Me Aao) का वीडियो रिलीज किया था। इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

‘जान छपरा में आओ’ को 18 सितंबर को शिल्पी राज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इस गाने को शिल्पी राज और दीपक दिलदार ने गाया है और लिरिक्स अखिलेष बीरबल ने लिखे हैं। म्यूजिक रवि राज देवा ने दिया है। इस गाने के डायरेक्टर सुशांत सिंह कुमार हैं। यह दोनों ही गाने इस समय यूट्यूब पर सबकी पहली पसंद बने हुए है।