एक्ट्रेस शेफाली शाह (52) करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्हें फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। वह हाल ही एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना के शो ‘ट्वीक इंडिया’ में पहुंची थीं। इस दौरान ट्विंकल ने शेफाली से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। ट्विंकल ने शेफाली के साथ बातचीत में कहा कि एक बार हम दोनों गार्डन में बैठे बात कर रहे थे। तब आप बेहद उदास थीं क्योंकि आपको अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे। आप बातचीत के दौरान बहुत रोने भी लगी थीं। ये सब तो ठीक था लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब झाड़ियों के पीछे से सरसराहट (हिलने) की आवाज आई।
दरअसल, वो मेरा बेटा आरव था, जो छिपकर आपका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। तो कुछ लोगों का सेक्स टेप घूम रहा होता है...उसके पास एक सिसकने वाला टेप है। इस बात को सुनकर शेफाली ने कहा कि वो वीडियो अब रिलीज कर देना चाहिए, शायद अब मैं और अधिक पॉपुलर हो जाऊं। इसके बाद ट्विंकल ने वीडियो के बारे में कुछ नहीं बोला। वीडियो है भी या नहीं पता नहीं! शेफाली ने आगे बताया कि एक समय पर मुझे सिर्फ ‘मां’ के रोल ऑफर किए जाते थे। मैंने साल 2005 की फिल्म ‘वक्त’ में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाया था, जबकि असल जिंदगी में मैं उनसे उम्र में छोटी थीं।
बाद में ‘दिल धड़कने दो’ में भी मैंने मां का रोल किया, लेकिन उसके बाद मैंने तय कर लिया कि अब ऐसे किरदार नहीं करूंगी। फिर वो भी मौका आया, जिसने सब बदल दिया। साल 2019 की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ ने शेफाली के करिअर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया और उन्हें वो पहचान दिलाई, जिसकी वो बरसों से हकदार थीं। शेफाली ने ‘सत्या’, मानसून वेडिंग, ‘डार्लिंग्स’, ‘वंस अगेन’, ‘जलसा’ सहित कई प्रोजेक्ट में भी शानदार काम किया है। दूसरी ओर, ट्विंकल की बात करें तो वह कई सालों पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं और अब एक राइटर के रूप में स्थापित हो गई हैं। वह इन दिनों काजोल के साथ मिलकर एक चैट शो भी होस्ट कर रही हैं, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आते हैं।
अक्षय कुमार ने वेंकटेश दग्गुबाती की ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वास्तुनम' के रीमेक में दिखाई रुचिअक्षय कुमार (58) बॉलीवुड के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं, जिससे अक्षय के फैंस हमेशा खुश रहते हैं। उन्हें किसी भी समय अपने प्रिय हीरो को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलता है। हाल ही में उनकी मूवी 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज हुई थी, जिसने बढ़िया बिजनेस किया। अब अक्षय की एक और फिल्म को लेकर खबर आ रही है। अक्षय की ये फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म की हिंदी रीमेक होगी। अक्षय पहले भी 'सरफिरा' और 'राउडी राठौड़' समेत कई साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक का हिस्सा रहे हैं।
ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वास्तुनम' का हिंदी रीमेक बनाने की चर्चा है। एक सूत्र ने कहा कि अक्षय को ये फिल्म काफी पसंद आई है। उन्होंने इसे देखने के बाद हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। एक्शन-कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन अनिल रविपुडी ने किया था। यह इस साल 14 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 250 से 300 करोड़ रुपए कमाए।
फिल्म के रीमेक के लिए कास्टिंग प्रक्रिया पर काम चल रहा है। लीड एक्ट्रेस अभी तय नहीं हुई है। शूटिंग पहले ही शुरू हो जानी थी, लेकिन अक्षय की व्यस्तताओं के चलते देरी हो गई। अक्षय अगले साल फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'हैवान', 'फिर हेरा फेरी' और 'वेलकम टू द जंगल' भी हैं।