बिकिनी पहन जंगल में नहाती दिखीं 'तारक मेहता...' की पुरानी सोनू, वायरल हुआ वीडियो

पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) स्टार निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) यानी पुरानी सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी पहनकर नहाती दिख रही हैं। आपको बता दे, निधि भानुशाली का बोल्ड अवतार अक्सर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहता है और एक बार फिर से उन्होंने बोल्डनेस का तड़का लगाकर फैंस के होश उड़ा दिए हैं। निधि भानुशाली कुछ वक्त पहले एक ट्रिप पर निकली थीं, जहां उन्होंने जंगल के बीच बहती नदी का लुत्फ उठाया था। यह वीडियो उसी दौरान का है।
इस वीडियो में निधि ने साल 2021 की कई सारी झ​लकियां दिखाई हैं। इसमें आप उन्हें बिकिनी पहने पानी में नहाते भी देख सकते हैं और पहाड़ों में बर्फ का मजा लेते हुए देख सकते हैं। इसे शेयर करते हुए निधि ने कैप्शन में लिखा है, 'इस साल ने मुझे बहुत कुछ दिया और बहुत कुछ लिया। इसे समझना मुश्किल है, साथ ही पहली तरह का साल। मैंने पहली फिल्म बनाई, मैंने पहली कार खरीदी, पहला कैमरा, पहली बार इतने लंबे समय तक घर से दूर रहना, पहले कुत्ते ने काटा, पहली बार इतने सारे नए स्थानों में घूमी जिसकी लिस्ट बहुत लंबी है और मैं गडबाउट तीर्थयात्रियों के जन्म को कभी नहीं भूल सकती हूं, इन सबके​ लिए 2021 को धन्यवाद, आपके मौसम, आपकी सुंदरता और आपकी भयावहता, मैं आभारी हूं।'निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) के इस वीडियो को लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं और फैंस लगातार इस वीडियो को साझा कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1.22 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि निधि अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा नहीं है लेकिन फैंस आज भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं।