'तारक मेहता...' फैंस के लिए एक और बुरी खबर, शैलेष लोढ़ा के बाद अब 'बबीता जी' छोड़ेंगी शो!

आप अगर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शक है तो यह खबर आपकी लिए निराश कर देने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार शैलेष लोढ़ा के बाद शो का एक और किरदार सीरियल को अलविदा कहने वाला है। शो को मोस्ट फेमस एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी अलविदा कहने वाली हैं। बबीता जी अपने फैंस के दिलों में बसती हैं। ऐसे में मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने से दर्शकों का दिल टूट सकता है।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मुनमुन दत्ता की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें बिग बॉस ओटीटी के सेकेंड सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगर मुनमुन दत्ता बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए राजी हो जाती हैं तो वो फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को गुड बॉय कह सकती हैं। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दे, मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस 15’ में नजर आ चुकी है। वे तब एक चैलेंजर के तौर पर शो में शामिल हुई थीं। उन्हें सुरभि चंदना, विशाल पुरी और आकांक्षा पुरी के साथ ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान देखा गया था।