कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह हुईं टॉपलेस, ब्रेस्टफीडिंग की फोटो शेयर करने पर हुईं थीं ट्रोल

एकता कपूर के टीवी शो 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' में शब्बीर अहलूवालिया की बहन आलिया का किरदार निभाने वालीं शिखा सिंह (Shikha Singh) एक बार फिर से अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में हैं। बता दे, शिखा सिंह (Shikha Singh) हाल ही में मम्मी बनी हैं। मम्मी बनने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर वह खासा एक्टिव है और अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीर शेयर करने के बाद चर्चा में आईं शिखा सिंह (Shikha Singh) जमकर ट्रोल हुई थीं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी टॉपलेस फोटो शेयर (Shikha Singh become topless) कर दी है जिसमें वह बोल्ड अंदाज में पलंग पर लेटी नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने सीने को एक सफेद तकिए से ढंक रखा है। खुले बालों में डार्क रेड लिपस्टिक लगाए शिखा काफी कातिलाना लुक दे रही हैं। तस्वीर में वह टोन्ड आर्म्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में शिखा सिंह (Shikha Singh) ने लिखा, 'क्योंकि रात की थीम 'रेड' थी।' शिखा सिंह की टॉपलेस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास (Shikha Singh Troll) लगा दी।

शिखा सिंह (Shikha Singh) इन दिनों मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज इस बात का उदाहरण हैं। लोग इनको पसंद भी कर रहे थे, लेकिन उनका लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद लोग उनसे खासा नाराज हो गए।

एक यूजर ने लिखा- ऐसी उम्मीद नहीं की थी आपसे।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सही नहीं है।

एक यूजर ने गुस्सा जताते हुए लिखा- शर्म आ रही है आप पर।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आपको आखिर हो क्या गया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मैडम कपड़े कहा गए आपके'।

आपको बता दें शिखा ने अपने करियर की शुरुआत ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ सीरियल से की थी। इसके बाद इन्हें ‘न आना इस देस लाडो’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘लाल इश्क’ में देखा गया था।