क्या ये स्टार ले गया Khatron Ke Khiladi 11 की ट्रॉफी...!, बॉयफ्रेंड को लिपलॉक करती दिखीं अंकिता लोखंडे

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) का फिनाले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शो का ग्रैंड फिनाले 25-26 सितंबर को होने वाला है लेकिन इस बीच खबर है कि शो को अपना विनर मिल गया है। सोशल मीडिया पर विजेता के नाम को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने रोहित शेट्टी का शो जीत लिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अर्जुन ट्रेंड करने लगे और फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे। आपको बता दे, केप टाउम में खतरनाक स्टंट्स करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) और वरुण सूद (Varun Sood) फिनाले तक पहुंच गए हैं। अभी शो के फिनाले का एपिसोड ऑन एयर होना बाकी है, लेकिन इसी बीच इस सीजन के विनर का नाम सामने आ चुका है।

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फिनाले में अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच मुकाबला हुआ जहां अर्जुन ने इस सीजन को अपने नाम कर लिया है। वहीं खबर है कि दिव्यांका त्रिपाथी फर्स्ट रनरअप हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन फैंस तो खुशियां मनाने में लगे हुए हैं।

फिल्म और टीवी क्रिटिक सलील अरुण कुमार लिखते हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी ने जीती। बधाई हो।‘

फोटो देख लोगों ने पूछा- शादी हो गई?

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों 'पवित्र रिश्ता 2' को लेकर काफी बिजी हैं। इस बीच अंकिता सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। हाल ही में अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन संग एक फोटो की वजह से चर्चा में आ गई हैं। इस फोटो में वो विकी को किस करती दिख रही हैं।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन को किस करती दिख रही हैं। उन्होंने एक पिंक रंग की खूबसूरत साड़ी पहली हुई है और बालों में गजरा सजाया हुआ है। इसके साथ ही विकी भी मैचिंग रंग का कुर्ता पहने हुए हैं। प्यार में डूबे इस कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

इस फोटो को शेयर करते हुए अंकिता ने दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- 'आपके लिए भगवान द्वारा चुनी गई लव स्टोरी को कम मत समझिए। आप जितना मांगते हैं या सोच सकते हैं वो उससे ज्यादा कर सकते हैं...#truestory'। इस फोटो पर अंकिता को फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। पोस्ट पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई लोगों ने अंकिता से पूछ डाला है कि क्या उनकी और विकी की शादी हो गई है?