Bharti Singh ने नीतू कपूर को गिफ्ट में दिया प्रेशर कुकर, Alia Bhatt की सासू मां बोलीं- 'ये मैं बहूरानी को दूंगी'

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जल्द ही रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में नीतू, बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट की शादी का जश्न मनाती दिखेंगी। शो पर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपनी बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ‘ढोलिडा’ गाने पर डांस करती नजर आएंगी। इस शो का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो में नीतू सिंह, नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोंजी रियलिटी शो हुनरबार के मंच पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ शो के होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया खड़े हैं।

भारती, नीतू सिंह से कहती हैं कि सॉरी मैं शादी में नहीं आ पाई। भारती कहती हैं कि नीतू जी ने मुझे कहा था कि भारती अगर तुम नहीं आईं तो रणबीर की शादी अधूरी रह जाएगी। मेरा बेबी हुआ था तो मैं नहीं जा पाई। लेकिन मैंने करण सर को गिफ्ट दिया था आपको देने के लिए। करण सर वो शादी में दे नहीं पाए। तो मैंने सोचा मैं अभी दे देती हूं। आपको बता दे, भारती सिंह अपने बच्चे को जन्म देने के 13 दिनों में ही काम पर लौट आई हैं। इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है। भारती का कहना है कि वह बच्चे को अकेला छोड़ने से खुश नहीं हैं। लेकिन द शो मस्ट गो ऑन।

इसके बाद भारती गिफ्ट मंगवाती हैं। गिफ्ट खोलते हुए सरप्राइज होकर नीतू कपूर कहती हैं- ‘प्रेशर कूकर? मैं ये अपनी बहूरानी को दे दूंगी। उसको बहुत काम आएगा किचन में।’ भारती आगे कहती हैं, ‘हमने शादी की तस्वीरें देखी। रणबीर कपूर कितने पतले लग रहे हैं। हम चाहते हैं आलिया उनके लिए खाना बनाएं’। नीतू कपूर भी हंसते हुए कहती हैं- ‘आप लोग कितना सोचते हो’।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की बात करें तो उन्होंने 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इस जश्न में कपूर और भट्ट परिवार शामिल हुआ था। साथ ही इंडस्ट्री से कुछ करीबी और कपल के बेस्ट फ्रेंड्स भी शादी में आए थे। 16 अप्रैल को रणबीर और आलिया ने अपने घर वास्तु में ही सेलेब्स को रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ शाहरुख खान, करण जौहर, अर्जुन कपूर और श्वेता बच्चन संग अन्य शामिल हुए थे।