‘चिंकी-मिंकी’ ने रेड ड्रेस में किया रोमांटिक कपल डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

टेलीविजन की चिंकी-मिंकी यानी जुड़वा बहनें सुरभि-समृद्धि आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके फोटोज और वीडियो के लोग दीवाने है। सुरभि-समृद्धि ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो के जरिए उन्होंने सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम, दोनों भाइयों को जन्मदिन की बधाई दी है। सिद्धार्थ और अभिषेक दोनों सगे भाई हैं। टीवी के ये दोनों अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं।

इस वीडियो में चिंकी-मिंकी सिद्धार्थ व अभिषेक निगम के साथ रोमांटिक कपल डांंस कर रही हैं। चिंकी-मिंकी ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है, जिसमें वे बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए दोनों बहनों ने निगम भाइयों के लिए हैप्पी बर्थडे लिखा है।
सिद्धार्थ-अभिषेक और सुरभि-समृद्धि के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो पोस्ट करते हुए सुरभि-समृद्धि ने लिखा है, 'सबसे सुंदर, उदार, मेहनती और शैतान लड़के जिन्हें हम जानते हैं। हम कभी नहीं जानते थे कि हम इतनी दूर आ जाएंगे। हमारे जीवन को खुशियों से रौशन करने के लिए आप दोनों को थैक्स'।

इस पोस्ट पर अभिषेक निगम ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है, 'थैंक यू सो मच। कितने दिनों के बाद इज्जत के बोल बोले आप दोनों ने, हम खुश हुए'। वहीं सिद्धार्थ निगम ने भी दोनों बहनों के लिए प्यार जताया है और उन्हें थैक्स कहा है।