निया शर्मा ने ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम हॉट पैंट में ढाया कहर, तस्वीरों ने मचाई खलबली

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन निया शर्मा (Nia Sharma) का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस की हर पोस्ट फैंस के लिए एक ट्रीट के बराबर हैं। फैंस भी निया की हर पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। ऐसे में एक बार फिर निया ने अपना दिलकश अंदाज फैंस को दिखाया है जिसें देखने के बाद फैंस के दिल की धड़कने बढ़ गई है।

निया शर्मा ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और डेनिम हॉट पैंट में अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों में निया शर्मा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक कमाल के पोज दे रही है। निया ने अपने गले में एक नेकलेस पहना है, जो उनके लुक पर काफी फब रहा है। निया ने इसके साथ शूज भी पहन रखे हैं और मेकअप कर रखा है। उन्होंने लिपस्टिक लगा रखी है। निया की इन तस्वीरों को फैंस लाइक्स को कर रहे है लेकिन कमेंट नहीं कर पा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने कॉमेंट बॉक्स को बंद कर रखा है। इंस्टाग्राम पर निया शर्मा के 7.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी पा चुकी हैं। निया को टीवी पर आखिरी बार नागिन-3 में देखा गया था। हालांकि उन्हें बिग बॉस में देखा गया था। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का मेड इन इंडिया वर्जन जीता था।