Egypt के रेगिस्तान में हिना खान ने की ऊंट संग मस्ती, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- 'परफेक्ट साथी'

हिना खान (Hina Khan) अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) का बर्थडे और वेलेंटाइन डे मनाने के लिए मिस्र (Egypt) पहुंचीं। जहां से एक्ट्रेस अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही है। हाल ही में हिना ने गीजा के महान पिरामिड में अपने 'परफेक्ट साथी' के साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें उन्हें रेड कलर के टॉप और प्लाजो पैंट्स में देखा जा सकता है।

हिना ने एक के बाद एक कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, 'परफेक्ट मौसम, परफेक्ट लोकेशन और परफेक्ट साथी। मुझे कहना होगा कि हम काफी फोटोजेनिक थे। है ना? इजिप्ट में अमेजिंग एक्सपीरियंस रहा। बस एक लुक के साथ ये पिरामिड आपको वापस उस टाइम में ले जाएंगे। आपको इस पर विश्वास करने के इसे देखना होगा।'

हिना की इस पोस्ट को कुछ ही देर में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। Hina Khan टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।