टीवी की संस्कारी बहू का मुंबई की सड़कों पर दिखा दबंग अंदाज, दौड़ाई क्रूजर बाइक; VIDEO

टीवी की कई जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने सीरियल्स के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ से भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। टीवी की ये सीधी-सादी बहू असल जिंदगी में काफी दबंग हैं। दिव्यांका त्रिपाठी को मुंबई के सड़कों पर बेधड़क बाइक दौड़ाते हुए देखा गया है। दिव्यांका का ये दबंग अंदाज देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ दिनों पहले ही अपने लिए नई क्रूजर बाइक खरीदी है। इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ये एक्ट्रेस बिंदाज अंदाज में बाइक राइड का पूरा आनंद उठाते दिख रही हैं। हाल ही में दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर पति विवेक दहिया के साथ भी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में दिव्यांका और विवेक दोनों अपनी-अपनी सुपर बाइक पर बैठकर पोज दे रहे हैं। तो वहीं एक वीडियो में ये दोनों साथ में बाइक राइड करते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो और फोटो को शेयर करते हुए ये एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं 'एक साथ राइड करो, एक साथ रहो!'

इन फोटोज और वीडियोज पर एक्ट्रेस के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन कमेंट में लिखते हैं 'कपल गोल्स'। तो वहीं दूसरे फैन लिखते हैं 'बधाई हो, आप दोनों में यूं ही प्यार बना रहे'। इस वीडियो पर दिव्यांका त्रिपाठी की सास ने भी कमेंट कर कपल की तारीफ की है। वह लिखती हैं, 'नजर ना लगे'।

वर्कफ्रंट की बात करे तो दिव्यांका त्रिपाठी को आखिरी बार रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा गया था। एक्ट्रेस इस शो की रनरअप रही थीं।