टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने चार महीने पहले नवंबर में चोरी-छिपे अपने मैनेजर और एक्टर अभिनीत कौशिक के साथ शादी कर ली थी। अब लगता है कि रिश्ते में दरार आ गई है और अभिनीत ने अदिति पर कई आरोप लगाए हैं। अदिति को सीरियल 'रब से है दुआ', 'ये जादू है जिन्न का' और 'अपोलेना' जैसे शो से लोकप्रियता हासिल हुई है। वह पिछले साल ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी नजर आई थीं। अभिनीत ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम रिलेशनशिप में थे और ज्यादातर लिव इन में ही रहे।
उसके आस-पास के सभी लोग, उसके को-स्टार और हर कोई हमारे बारे में जानता था। अदिति पिछले डेढ़ साल से शादी के लिए मुझ पर दबाव डाल रही थी और मैं उससे कहता था कि मैं शादी के लिए तैयार नहीं हूं लेकिन बाद में मैं राजी हो गया। फिर हमने नवंबर 2024 में शादी कर ली। उसकी एक शर्त थी कि उसके करिअर की वजह से बाहर किसी को पता नहीं चलना चाहिए। उसने रिक्वेस्ट की थी कि ये शादी सीक्रेट रहेगी। शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। हमने अपने घर में उसके भाई-बहनों, मेरे भाई-बहनों, हमारे माता-पिता की मौजूदगी में शादी कर ली।
हमारे पास दो पंडित थे, पूरी रीति-रिवाज से शादी हुई, 3-4 दिन का पूरा सब कुछ था। मेरे पास हमारी शादी, फेरे और हर चीज की 1000 तस्वीरें हैं। अभिनीत ने अदिति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया। अभिनीत ने कहा कि अदिति का उनके को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता के साथ रिलेशन चल रहा है।
अदिति ने हमारी शादी को मानने से इंकार कर दिया और कहा कि ये शादी इन-वैलिड और मॉक ट्रायल थी। उसने अलग होने के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड भी की है। ये सब होने के बाद दोनों के परिवारवालों के बीच काफी ज्यादा हाथापाई भी हुई और अदिति के पिता ने मुझे थप्पड़ भी मारा। बता दें इस मामले में अभी तक अदिति ने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
‘हैरी पॉटर’ फेम ब्रिटिश अभिनेता साइमन फिशर-बेकर ने दुनिया को कहा अलविदा'हैरी पॉटर', 'सॉर्सेरर्स स्टोन' और 'डॉक्टर हू' में अपने रोल से दिल जीतने वाले मशहूर ब्रिटिश एक्टर साइमन फिशर-बेकर का रविवार (9 मार्च) को निधन हो गया है। वे 63 साल के थे। उनकी पीआर टीम जाफरी मैनेजमेंट के किम बैरी और उनके पति टोनी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। बैरी ने कहा कि आज मैंने न केवल साइमन फिशर-बेकर के रूप में एक एक्टर को खोया है, बल्कि 15 साल पुराने दोस्त को भी खो दिया।
मैं उस फोन कॉल को कभी नहीं भूल सकता जो मैंने उन्हें तब किया था जब उन्हें बीबीसी के डॉक्टर हू में डोरियम मोल्दोवर की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था। बैरी के पति टोनी ने फेसबुक के जरिए दुखद समाचार कंफर्म करते हुए लिखा कि सभी को नमस्कार। मैं टोनी हूं, साइमन को लेकर मेरे पास एक बहुत दुखद समाचार है। आज दोपहर 2:50 बजे उनका निधन हो गया। मैं इस अकाउंट को कुछ समय के लिए खुला रखूंगा।
मुझे अभी यकीन नहीं है कि मैं फिर से पोस्ट कर पाऊंगा या नहीं। धन्यवाद। फिशर का करिअर टेलीविजन, फिल्म और थिएटर तक फैला हुआ था। उन्हें 'डॉक्टर हू' में नीली चमड़ी वाले ब्लैक मार्केटर डोरियम माल्डोवर के रूप में और 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' में हफलपफ हाउस के दोस्ताना निवासी भूत फैट फ्रायर के रूप में जाना जाता था।