सिक्किम पर बयान देकर फसी प्रियंका चोपड़ा, फेंस ने की खिचाई

बॉलीवुड और हॉलीवुड फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विवादों से दूर नहीं नजर आ रही हैं। अब ताजा मामला उनके विवादित बयान से जुड़ा है। दरअसल प्रियंका ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक इंटरव्यू के दौरान सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया था। इस बयान की वजह से प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका की प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘पहुना’ को खूब सराहना मिल रही है। प्रियंका ने अपनी फिल्म के बारे में कहा कि पहुना उस राज्य से पहली फिल्म है।

प्रियंका के इस बयान के बाद लोगों ने उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की, किसी ने प्रियंका को ट्रोल करते हुए लिखा है कि सिक्किम भारत का सबसे शांतिपूर्ण राज्य है और इस राज्य में कई फिल्में बन चुकीं हैं। हालाँकि विवाद बढ़ने के बाद प्रियंका ने इस बारे में माफी भी मांगी है।