एक्टर टाइगर श्रॉफ की मूवी ‘बागी 4’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। यह साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘बागी’ की फ्रेंचाइजी है। अब तक इसके तीनों पार्ट हिट रहे हैं। ऐसे में जब से इसके चौथे पार्ट का ऐलान किया गया है फैंस इसकी रिलीज की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच आज सोमवार (11 अगस्त) को फिल्म का टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। इसमें सामने आते ही फैंस झूम उठे। उन्हें यह काफी पसंद आ रहा है। इस अपकमिंग एक्शन रोमांटिक ड्रामा का टीजर नाडियाडवाला ग्रैंडसन के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस 1.49 मिनट के टीजर ने समां बांध दिया। हालांकि यह ‘एनिमल’ मूवी से प्रेरित लग रहा है।
इसमें संजय दत्त का लुक रणबीर कपूर के लुक से प्रभावित दिख रहा है। टाइगर अब तक के अपने सबसे क्रूर अवतार में ‘रॉनी’ के रूप में लौट रहे हैं। यह बदले की आग से भरा है, हथियारों से लैस है, और ऐसा क्रोध है कि दुश्मन की सांस रोक दें। टाइगर और संजय की टक्कर देखने लायक है। टीजर में लीड एक्ट्रेस सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी एक्शन मोड में नजर आती हैं। फिल्म की कहानी लव स्टोरी बेस्ड लगती है। इस टीजर में शानदार डायलॉग्स के साथ इमोशंस भी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
टीजर देखकर आपको समझ ही नहीं आएगा कि यहां हीरो कौन है और विलेन कौन है? एक-एक कर पहले टीजर में सबके आंसू देखने को मिलते हैं और बाद में खून की नदियां। टाइगर ने टीजर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हर आशिक एक विलेन हैं। बच नहीं सकते। कोई दया नहीं। अपने आपको संभालो, एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है। ‘बागी 4’ का टीजर अब रिलीज हो गया है। हर्ष की निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की ‘बागी 4’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” इसके पहले दिशा पाटनी और श्रद्धा कपूर जैसी बेहतरीन अदाकाराओं को इसकी फ्रेंचाइजी में लीड रोल में देखा जा चुका है।
‘वॉर 2’ में बॉबी देओल के किरदार का एक शानदार इंट्रोडक्शन हैऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार खत्म होने वाला है। यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में धूम मचाने पहुंच जाएगी। अब खबर मिल रही है कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में ‘एनिमल’ फेम बॉबी देओल कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म का एंड क्रेडिट सीक्वेंस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म अल्फा के लिए एक बिल्डअप के रूप में काम करेगा। आदित्य चोपड़ा कहानी को आगे बढ़ाने के अपने विजन पर कायम हैं।
वो एक फिल्म में तीनों सुपरस्टार्स को एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ ला रहे हैं, जो अभी डवलेपमेंट स्टेज में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा कि फिल्म में बॉबी के किरदार का एक शानदार इंट्रोडक्शन है, जो आगे चलकर इस टाइमलाइन में मेन विलेन में से एक है। आदित्य स्ट्रीम के विपरीत जाने के लिए जाने जाते हैं और ‘अल्फा’ की अपनी दो लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को एस्टैब्लिश करने के बजाय वे फिल्म के नेगेटिव किरदार बॉबी को सामने ला रहे हैं।
‘वॉर 2’ साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का सिक्वल है, जिसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिकाएं थीं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ‘वॉर 2’ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।