आलीशान मकान! टाइगर ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके खार वेस्ट के रुस्तमजी पैरामाउंट में खरीदा घर

एक्टर टाइगर श्रॉफ ने सेलेब्स के फेवरेट रेजिडेंशियल प्लेस पर एक घर खरीदा है। यह घर मुंबई के सबसे मंहगे इलाके खार वेस्ट के रुस्तमजी पैरामाउंट में है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह एक अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव और सेफ गेटेड कम्युनिटी है, जिसमें 2, 3, 4, 5, 6 और 8 बीएचके अपार्टमेंट हैं। टाइगर के साथ उनके पैरेंट्स जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा भी इस फाइव स्टार होटलनुमा घर में रहेंगी। श्रॉफ फैमिली पहले कार्टर रोड की एक बिल्डिंग में किराए पर रहती थी। 8 बेडरूम वाले इस नए घर में जिम, गेम रूम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां से अरब सागर बिल्कुल साफ दिखाई देता है। यहां रहने वालों को बेहतरीन और आलीशान सुविधाएं मिलती हैं।

लॉकडाउन के दौरान ये सितारे भी खरीद चुके हैं घर

इस कॉम्प्लेक्स में एक आउटडोर फिटनेस जिम, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग एरिया है। यहां एक स्टार-गेजिंग डेक भी है, जो चिल करने का एक स्पॉट है। इस कॉम्प्लेक्स में रानी मुखर्जी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मेघना घई पुरी, दिशा पटानी जैसी कई हस्तियां घर खरीदने की इच्छा जता चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों नया खरीदने का चलन जोरों पर चल रहा है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और जाह्नवी कपूर सहित कई सेलेब्स ने अपने-अपने घर खरीदे।


टाइगर ने दो दिन पहले शेयर किया था ‘गणपत’ का टीजर

अब बात करते हैं टाइगर के वर्कफ्रंट की। टाइगर आखिरी बार फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आए थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका एक देशभक्ति गाना रिलीज हुआ था। ये ‘वंदे मातरम’ का रिप्राइज्ड वर्जन है। इसमें स्पेशल डांस स्किल दिखाने के साथ गाने को आवाज भी टाइगर ने ही दी है। दो दिन पहले टाइगर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत’ का नया टीजर भी शेयर किया है। यह फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इसमें टाइगर के अपोजिट कृति सेनन होंगी। यह जोड़ी हीरोपंती में भी काम कर चुकी है।