शूटिंग के दौरान टाइगर की आंख पर आई गहरी चोट, दोस्त की शादी में अंग्रेजी गाने पर थिरकीं आलिया भट्ट

एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपने वर्कआउट और स्टंट के वीडियो शेयर करते रहते हैं। टाइगर पिछले कुछ दिनों से अपनी अगली फिल्म 'गणपत' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। अब फिल्म के सेट से टाइगर के फैंस को टेंशन में डालने वाली एक खबर आई है। टाइगर इन दिनों इंग्लैंड में हैं और 'गणपत' के लिए शूट कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है। टाइगर ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

टाइगर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सेल्फी पोस्ट की है। इसमें देखा जा सकता है कि उनकी एक आंख में सूजन है और आस-पास नीला हो गया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गणपत फाइनल काउंटडाउन।' यह फोटो देख टाइगर को चाहने वाले उनकी जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 'गणपत' में टाइगर के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। वे दोनों हीरोपंती में भी साथ थे। टाइगर 'बागी 4' और 'हीरोपंती 2' पर भी काम कर रहे हैं।

स्कूल फ्रेंड मेघना गोयल की शादी में शामिल हुईं आलिया

बॉलीवुड की ‘क्यूट गर्ल’ आलिया भट्ट हाल ही में अपनी स्कूल फ्रेंड मेघना गोयल के शादी में शामिल हुईं। आलिया ने समारोह में जमकर एन्जॉय किया और इसी विवाह से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आलिया, जस्टिन वीबर के गाने पीचेज एंड बेबी…पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। आलिया ने इस अंग्रेजी गाने पर देसी ठुमके लगाए। उन्होंने सिल्वर शिमरी आउटफिट लिया है और मिनिमल मेकअप कर रखा है।

आलिया का डांस एक ग्रुप परफॉर्मेंस थी जिसमें उनके साथ उनकी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, तान्या साहा गुप्ता, देविका आडवाणी, रिया चटर्जी, कृपा मेहता और दिशा खाटवानी भी दिखाई दे रही है। आलिया ने पिछले माह अनुष्का की शादी भी अटेंड की थी। आलिया ने शादी के बाद दोस्त की एक फोटो भी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। आलिया की उनकी दोस्तों के साथ कई फोटो सामने आई हैं। आलिया ने सिल्वर जूलरी पहनी है।