They Call Him OG Box Office Report: चार दिनों में 137.57 करोड़ का धमाका, पवन कल्याण और इमरान हाशमी की जोड़ी बनी चर्चा का केंद्र

टॉलीवुड के पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर ने प्रीव्यू शो से ही ऐसी शुरुआत की कि पूरे इंडस्ट्री की नजरें इस पर टिक गईं। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 21 करोड़, पहले दिन 63.75 करोड़, दूसरे और तीसरे दिन 18.45 करोड़ और 18.5 करोड़, जबकि चौथे दिन की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार 15.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 137.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म को लेकर पहले दिन से ही जबरदस्त चर्चा रही है। बड़े एक्शन सीक्वेंस, धमाकेदार डायलॉग्स और स्टार पावर ने इसे साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बना दिया है। ‘दे कॉल हिम ओजी’ को हर भाषा में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग से लेकर वीकेंड तक के कलेक्शंस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
तमिल डेब्यू में इमरान हाशमी का दमदार आगमन, पवन कल्याण के साथ आमने-सामने के दृश्य बने फिल्म की जान

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी ने इस फिल्म के साथ तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया है और कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी है। ‘दे कॉल हिम ओजी’ में उनका किरदार बेहद ग्रे शेड्स लिए हुए है, जो पूरी फिल्म के दौरान पवन कल्याण के किरदार से टकराता है। दोनों के बीच के आमने-सामने के सीन, कैमरे पर जबरदस्त टकराव और ऊर्जा के साथ पेश किए गए हैं, जो दर्शकों को सीट से बांधकर रखते हैं।

इमरान ने अपने अंदाज़ से यह साबित कर दिया है कि वह केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं। चाहे एक्शन हो या इमोशन, इमरान का स्क्रीन प्रेजेंस पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार के सामने भी बराबरी का दिखा। खासकर फिल्म में दोनों के बीच क्लाइमेक्स के एक्शन सीक्वेंस को अब तक के साउथ सिनेमा के सबसे स्टाइलिश फेस-ऑफ में गिना जा रहा है। यह डेब्यू उनके करियर का नया मुकाम बन सकता है।