बॉलीवुड की दुनिया में हर शुक्रवार और गुरुवार को नई-नई फिल्में बड़े जोशोखरोश से रिलीज होती हैं, लेकिन इनमें से बहुत कम ही ऐसी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला पाती हैं। दर्शकों का रुझान अब पूरी तरह बदल चुका है—अब न हीरो का नाम मायने रखता है, न ही उसकी शौहरत, बल्कि अब सिर्फ और सिर्फ कंटेंट ही राजा है। यही वजह है कि शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी अब किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पर मुहर लगाने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है।
वहीं अगर बात करें स्टारकिड्स की, तो उनके लिए तो एक हिट फिल्म देना आजकल पहाड़ चढ़ने जैसा मुश्किल हो गया है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही स्टारकिड की, जिसकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को शर्मिंदा कर दिया। जी हां, एक ऐसी फिल्म जिसे देख दर्शक भी हैरान रह गए—फिल्म की कमाई इतनी कम थी कि सुनकर यकीन करना भी मुश्किल हो जाए।
45 करोड़ रु बजट और कमाई मुट्ठी भर – फिल्म का हश्र हुआ शर्मनाकइस फिल्म का हाल इतना बुरा रहा कि यह बॉक्स ऑफिस पर 300 टिकट भी नहीं बेच पाई। सोचिए, एक 45 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म और टिकट बिके सिर्फ 293! यहां तक कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी हाथ लगाने से मना कर दिया। नतीजा ये हुआ कि निर्माताओं को इसे अंत में यूट्यूब पर ही डालना पड़ा। फिल्म का नाम है ‘द लेडी किलर’, जिसमें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
3 नवंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म को गिने-चुने सिनेमाघरों में ही स्क्रीन मिली। लेकिन दर्शकों की बेरुखी का आलम ऐसा रहा कि फिल्म महज ₹37,670 की कमाई कर पाई। यह आंकड़ा न केवल चौंकाने वाला था, बल्कि इंडस्ट्री के लिए एक चेतावनी जैसा बन गया।
किसने डायरेक्ट की थी फिल्म? जानें क्या थी असल वजह फ्लॉप होने की‘द लेडी किलर’ का निर्देशन अजय बहल ने किया था। अजय इससे पहले ‘ब्लर’, ‘सेक्शन 375’ और ‘बीए पास’ जैसी गंभीर फिल्मों के लिए सराहे जा चुके हैं। इस फिल्म को साहिल मीरचंदानी, भूषण कुमार, शैलेश सिंह, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह जैसे नामचीन निर्माताओं ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।
डिस्ट्रीब्यूशन का काम रवीना टंडन के पति अनिल थडानी के हाथ में था। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की एक्टिंग को लेकर दर्शकों ने कुछ हद तक सराहना भी की, लेकिन फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट और बेसब्र कहानी ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। यही वजह रही कि फिल्म कुछ ही दिनों में दम तोड़ गई।