फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब छह दिन पूरे हो चुके हैं। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अपने विषय को लेकर चर्चा और विवाद दोनों का हिस्सा बनी हुई है। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। शुरुआत में रिलीज में देरी और कंटेंट को लेकर उठे विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के छठे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना पहुंचा है।
छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को करीब 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि छठे दिन की कमाई के आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। अगर अनुमानित आंकड़ों को सही माना जाए तो फिल्म की कुल कमाई अब तक लगभग 20.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
ऑक्यूपेंसी की बात करें तो छठे दिन फिल्म को औसतन 14.83 प्रतिशत दर्शक उपस्थिति मिली। सुबह के शो में करीब 7.32 प्रतिशत सीटें भरी रहीं, जबकि दोपहर के शो में यह आंकड़ा बढ़कर 16.21 प्रतिशत हो गया। वहीं शाम के शो में 18.43 प्रतिशत और रात के शो में लगभग 17.34 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इससे साफ है कि शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही।
दिनवार कमाई का आंकड़ाफिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी नहीं रही थी। पहले दिन इसने लगभग 75 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने करीब 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
चौथे दिन कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद पांचवें दिन फिर थोड़ी बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब छठे दिन के आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 20 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है।
फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक‘द केरला स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसके अलावा सुमित गहलावत और अर्जन सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देते हैं। इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।
पहली फिल्म को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्सगौरतलब है कि ‘द केरला स्टोरी 2’, साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ का सीक्वल है। पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। उस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि ईडनानी और सोनिया बलानी जैसे कलाकार नजर आए थे।