The Kashmir Files Box Office Collection Day 3: 'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

डायरेक्टर विवेक अग्न‍िहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। द कश्मीर फाइल्स ने तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली है। ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म का कलेक्शन साझा किया है। वे लिखते हैं- '#TheKashmirFiles ने बेहतरीन ग्रोथ दिखाई है...तीसरे दिन फ‍िल्म को 325.35 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है...नया रिकॉर्ड...मेट्रो, मास बेल्ट, मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन्स इन सभी में फिल्म का ओपन‍िंग वीकेंड गजब का रहा...शुक्रवार 3..55 करोड़, शन‍िवार 8...50 करोड़, रव‍िवार 15.10 करोड़...कुल मिलाकर 27.15 करोड़...'।

द कश्मीर फाइल्स को भारत में 561 सिनेमाघरों, 113 ओवरसीज स्क्रीन्स में रिलीज किया गया था। कम स्क्रीन्स मिलने के बाद भी फ‍िल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।

अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार जैसे कलाकारों से सजी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। कहीं सिनेमाघरों में ट‍िकट के लिए लंबी कतारें हैं तो कहीं हाउसफुल शो चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है। एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर फ‍िल्म और अनुपम खेर दोनों को सराहा है।