‘कच्चा बादाम’ गाने पर The Great Khali ने दिखाया स्वैग, लोगों ने एन्जॉय किया वीडियो

पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे में मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर के गाने ‘कच्चा बादाम’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस गाने का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आम हो या खास हर कोई इस गाने पर डांस करता दिखाई दे रहा है। अब इस गाने पर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने डांस कर तहलका मचा दिया है। आप सोच रहे होंगे कि खली और डांस! लेकिन यह सच है। खली का इस गाने पर लिप्सिंग करना और डांस करना दोनों ही लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खली का यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

वीडियो में आप देखेंगे कि खली एक बिस्तर पर कोट पैंट पहने और सिर पर टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह कच्चा बादाम गाने पर लेटे-लेटे ही थिरकने लगते हैं। यही नहीं, वह इस गाने पर लिप्सिंग भी करते हैं। हालांकि वह गाने को सही तरीके से गा तो नहीं पाते लेकिन लिप्सिंग करने का उनका यह अंदाज लोग काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

खली ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक सवा लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर खली के फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी अल्लू अरहा ने किया डांस

वहीं, हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने 5 साल की बेटी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लिटिल अरहा ट्रेंडिंग रील कच्चा बादाम पर डांस करती नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी 5 साल की बेटी अल्लू अरहा ट्रेंडिंग गाने कच्चा बादाम पर रील बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ वे लिखते हैं। 'मेरा छोटा बादाम अरहा' बता दें कि इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस वीडियो को 4।8 मिलियन बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है।