एक महिला जो सोती थी अजगर के साथ, परन्तु अजगर का प्लान था कुछ और!

यह बात पढ़ कर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा एक महिला जो सोती थी अजगर के साथ, यह सच है दरअसल एक महिला ने एक अजगर को अपने घर में पनाह दी थी। वे महिला हर रात अपने पालतू अजगर के साथ सोया करती थी।

7 फुट के इस सांप ने एक दिन खाना-पीना छोड़ दिया और अपनी मालकिन से और अधिक लिपटने लगा पहले जहां वो अजगर हल्की पकड़ से महिला से लिपटता था वहीँ अब वे महिला को कस कर जकड़ने लगा। अजगर का अजीब बर्ताव को देख महिला उसे वेटनरी डॉक्टर के पास ले गई तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया जिसे सुनकर महिला के पेरो तले जमीन खिसक गई।

डॉक्टर ने महिला से पूछा, 'क्या आपका अजगर हर रात आपके साथ सोता है?' महिला ने जवाब दिया 'हां', डॉक्टर ने फिर पूछा, 'क्या ये आपसे लिपटता या फिर अपना पूरा शरीर स्ट्रेच करता है?' इसके भी जवाब में महिला ने जवाब दिया 'हां'। इसके बाद डॉक्टर ने जो बताया, वो किसी भी जानवर प्रेमी को चौंका सकता है. डॉक्टर ने बताया कि अजगर ने खाना पीना इसलिए छोड़ दिया है क्योंकि वह अपने दूसरे मील (खाना) की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उसका पालतू जानवर उससे इसलिए नहीं लिपटता क्योंकि वह उसे प्यार करता है बल्कि अजगर तो इसलिए उससे लिपटता और स्ट्रेच करता है ताकि वह यह जान सके कि उसकी खुद की लंबाई इतनी हुई है कि नहीं कि वह लड़की को पूरा निगल जाए। डॉक्टर ने साफ-साफ बताया कि अजगर अब अपने मालकिन को ही खाने का प्लानिंग में है।