हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइज़ी ‘द कंज्यूरिंग’ ने सालों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इस सीरीज़ ने डर और रोमांच की दुनिया को नए अंदाज़ में पेश करते हुए ऑडियंस को थियेटर से बांधे रखा है। जब भी इस फ्रेंचाइज़ी की नई फिल्म रिलीज होती है, फैंस बेसब्री से उसका इंतजार करते हैं।
हाल ही में इसका नया पार्ट ‘द कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया। हॉरर जेनर पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है। लेकिन थिएटर तक न जा पाने वाले दर्शकों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि वे ‘कंज्यूरिंग यूनिवर्स’ की फिल्में ऑनलाइन कहां देख सकते हैं।
किस क्रम में देखें कंज्यूरिंग यूनिवर्स की फिल्में?‘द कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स’ इस यूनिवर्स की सबसे चर्चित और लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म थी। इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि यह फिल्म इस पूरी फ्रेंचाइज़ी की आखिरी कड़ी है। सालों तक हॉरर मूवी लवर्स को एंटरटेन करने के बाद अब इस सीरीज़ ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है।
अगर आप इसे सही ऑर्डर में देखना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काम की होगी:द कंज्यूरिंग – 2013
द कंज्यूरिंग 2 – 2016
द कंज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट – 2021
द कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स – 2025
ओटीटी पर उपलब्ध फिल्मेंफिल्मों में पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा ने हर बार अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। इनके अलावा हर पार्ट में नए किरदारों और कलाकारों की एंट्री हुई, जिसने यूनिवर्स को और रोमांचक बना दिया।
अगर आप सोच रहे हैं कि इन्हें कहां देखा जा सकता है, तो आपके लिए खुशखबरी है— ‘द कंज्यूरिंग’ यूनिवर्स की सभी पुरानी फिल्में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। यानी इस वीकेंड आप इन्हें घर बैठे आसानी से बिंज-वॉच कर सकते हैं।
‘द लास्ट राइट्स’ कब आएगी ओटीटी पर?जहां तक बात है फ्रेंचाइज़ी की आखिरी फिल्म ‘द कंज्यूरिंग: द लास्ट राइट्स’ की, तो अभी यह केवल थिएटर्स में उपलब्ध है। ओटीटी पर आने में इसे कुछ और वक्त लगेगा। दर्शकों ने इस फिल्म का चार साल तक इंतजार किया और अब सिनेमाघरों में इसे देखकर वह बेहद एक्साइटेड हैं। शानदार कहानी, डरावना माहौल और बेहतरीन परफॉर्मेंस इसे एक यादगार क्लोज़र बना देते हैं।
तो अगर आपके वीकेंड का मूड हॉरर के साथ मजेदार बनाने का है, तो ‘कंज्यूरिंग यूनिवर्स’ की फिल्में आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती हैं।