2025 की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनकर उभरी YRF की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। डेब्यू सितारों—हान पांडे और अनीत पड्डा—के अभिनय से सजी इस फिल्म ने न केवल क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपने वर्ड-ऑफ-माउथ प्रचार के चलते घरेलू बाजार में अब तक ₹273 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो सैयारा 400 करोड़ की लाइफटाइम कमाई के करीब है।
ट्रेड को पूरा विश्वास है कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। हालांकि अवैधानिक तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 2025 की बड़ी रोमांटिक फिल्म बनने के साथ-साथ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर है लेकिन यह 400 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाएगी।
महावतार नरसिम्हा ने दी टक्कर, आगे SOS 2 और धड़क 2इस बात के पीछे तर्क देते हुए वे कहते हैं कि 400 करोड़ के आंकड़े तक पहुँचने के लिए सैयारा को अभी 125 करोड़ की कमाई और करनी है जो सम्भव नहीं लग रही है। इसका कारण यह है कि उसे बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्मों सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 से मुकाबला करना पड़ेगा। और सबसे बड़ी बात यह है कि उसे इसी सप्ताह महावतार नरसिम्हा से भी कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। 4 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस एनिमेशन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कारोबार करके स्वयं को ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल करवा लिया है। अभी इसे प्रदर्शित हुई सिर्फ एक सप्ताह हुआ। दर्शकों की माँग को देखते हुए इसकी स्क्रीन्स व शो टाइम में बढ़ोतरी हुई है, जो आने वाले सप्ताह में उसे और मजबूती प्रदान करेंगी।
इन फिल्मों के साथ-साथ दो सप्ताह बाद YRF की ही दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 का प्रदर्शन होने जा रहा है। उम्मीद ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वॉर 2 के प्रदर्शन के साथ ही सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म हो जाएगा। लगातार 13 दिन—1 अगस्त से 13 अगस्त तक—दो बड़ी फिल्मों और एक स्लीपर ब्लॉकबस्टर से मुकाबला करते हुए सैयारा 125 करोड़ के आंकड़े को और अपने साथ जोड़ते हुए 400 करोड़ के आंकड़े को छूने ले यह नामुमिकन है।
ट्रेड एक्सपर्ट का भरोसा: 400 करोड़ तयइंडिया टुडे से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा, “सैयारा बहुत अच्छी तरह से ट्रैक कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ एक मजबूत आंकड़ा है और फिल्म आराम से इसे हासिल कर सकती है।”
हालांकि आने वाले सप्ताहांत में ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों की रिलीज के चलते सैयारा की रफ्तार पर कुछ असर पड़ सकता है। फिर भी जौहर मानते हैं कि फिल्म की लंबी बॉक्स ऑफिस यात्रा जारी रहेगी।
क्या होंगे नई रिलीज़ फिल्मों के असर?गिरीश जौहर के अनुसार, “नई फिल्मों की रिलीज पुराने फिल्मों पर एक ‘स्पीड-ब्रेकर’ का काम करती है। ‘धड़क 2’ एक यंग रोमांटिक म्यूज़िकल है, जो सीधे सैयारा के दर्शकों को टारगेट करती है। वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक फैमिली एंटरटेनर है। यदि इन फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो सैयारा के बिज़नेस पर असर पड़ेगा, लेकिन फिल्म पहले ही अपने व्यवसाय का बड़ा हिस्सा कर चुकी है।”
उन्होंने यह भी कहा कि ‘महावतार नरसिंह’ जैसे एनिमेशन प्रोजेक्ट्स भी कुछ हद तक दर्शकों का ध्यान खींच सकते हैं, लेकिन सैयारा की ग्रोथ रुकेगी नहीं।
ओवरसीज कमाई और भविष्य की राहओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस को लेकर जौहर ने कहा कि ₹75-80 करोड़ (लगभग 9-10 मिलियन डॉलर) की कमाई फिल्म के लिए अच्छा आंकड़ा माना जाएगा। तीसरे वीकेंड तक भारत में ₹300 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।