विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। यह पॉलिटिकल ड्रामा टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर ‘बागी 4’ के साथ क्लैश हुई। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार स्टारर यह फिल्म 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म की कहानी और इसके राजनीतिक संदेश को लेकर दर्शकों में उत्सुकता पहले ही चरम पर थी। अब सवाल यह है कि सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब स्ट्रीम किया जाएगा। आइए जानते हैं।
द बंगाल फाइल्स ओटीटी रिलीज़ कब होगी?अधिकृत पोस्टरों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, निर्माताओं ने फिलहाल ओटीटी रिलीज़ की तारीख घोषित नहीं की है। अनुमान है कि फिल्म अपनी थिएट्रिकल रन पूरी करने के बाद डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगी। फिल्म की अवधि 204 मिनट है और पहले इसका नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ रखा गया था। बाद में निर्माताओं ने नाम बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार के अलावा अनुपम खेर, सिमरत कौर, शाश्वत चटर्जी और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा?निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म को लेकर कहा, द बंगाल फाइल्स एक चेतावनी है... एक हुंकार कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी को प्रामाणिकता देने के लिए हमने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च किया। देश को तैयार रहना चाहिए, क्योंकि अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई, तो बंगाल आपको परेशान कर सकता है। इस फिल्म का विषय और इसके संदेश ने पहले ही विवाद और चर्चा दोनों को जन्म दिया है। सिनेमाघरों में इसकी थीएट्रिकल रन और बाद में ZEE5 पर स्ट्रीमिंग को लेकर दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।