मैडॉक फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ मूवी का टीजर आज मंगलवार (19 अगस्त) को रिलीज कर दिया। आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की अहम भूमिकाएं हैं। एक दिन पहले इन चारों का फर्स्ट लुक सामने आया था। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले अमर कौशिक और दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर लॉन्च के साथ ही निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा, “ना डर कभी इतना शक्तिशाली था और ना प्यार कभी इतना खूनी!
इस दिवाली तैयार हो जाइए, मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली प्रेम कहानी देखने के लिए। ‘थामा’ की अनोखी दुनिया में कदम रखिए – एक सिनेमाई अनुभव जैसा पहले कभी नहीं देखा!” 1 मिनट 49 सैकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत होती है आयुष्मान के एक इमोशनल वॉइसओवर से, जहां वो कहते हैं, “रह पाओगी मेरे बिना 100 साल तक?' इस पर रश्मिका बोलती हैं, “100 साल क्या, एक पल के लिए भी नहीं।” इसके बाद टीजर में हॉरर और एक्शन का रोमांच, दिल को छूने वाला रोमांस और नवाजुद्दीन का ट्रेडमार्क हास्य, सब कुछ भरपूर दिखाया गया है। अंत में नवाज का एक डार्क-कॉमिक पंच है।
मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में पहले से ही ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट, अरुण फुलारा और सुरेश मैथ्यू ने लिखी है। म्यूजिक सचिन-जिगर का है और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य हैं। ‘थामा’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘थामा’ के टीजर में परेश, फैजल मलिक और मलाइका अरोड़ा की झलक देखने को मिलती है। वे कैमियो करते दिखाई देंगे। वरुण धवन भी इसमें खास किरदार में दिखेंगे, जो ‘भेड़िया’ बनकर रोमांच बढ़ाएंगे।
पूरी स्टारकास्ट जिस तरह एक साथ स्क्रीन पर है उससे साफ है कि फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनमेंट का धमाका लेकर आ रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, आयुष्मान और रश्मिका के किरदार अपने प्यार के लिए जमकर संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं और फिर नवाज की एक खलनायक के रूप में धमाकेदार एंट्री कर अंतिम क्षण में छा जाते हैं। फिल्म का टीजर आते ही दर्शक अब ट्रेलर के इंतजार में हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी ट्रेलर रिलीज डेट के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बताया, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सितंबर या अक्टूबर में रिलीज हो सकता है।
‘रोडीज XX’ में प्रिंस नरूला और एल्विश यादव में देखी गई कई बार तकरार, दोनों में हैं दूरियांमशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 17 अगस्त की सुबह कुछ बदमाशों ने उनके घर के बाहर 25-30 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की यह करतूत रिकॉर्ड हो गई। हमले के बाद एल्विश ने फैंस को आश्वस्त किया था कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। अब इस मामले पर इसी साल एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज XX’ में एल्विश के कंपीटिटर और को-गैंग लीडर एक्टर प्रिंस नरूला का भी बयान सामने आया है।
प्रिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं। किसी को भी लग सकती है और इसमें उनकी क्या गलती है? अगर आर्टिस्ट कमा रहा है, तो वो मेहनत के बाद ही है। बुरा लगा न्यूज देखकर।” बता दें एल्विश और प्रिंस के बीच पिछले कुछ महीनों से जमकर विवाद चल रहा है। दोनों ने ‘रोडीज’ में एक-दूसरे के खिलाफ कई बार भिड़ंत की थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी तकरार लगातार सुर्खियों में रही। ऐसे में जब प्रिंस ने एल्विश के घर हुई फायरिंग पर रिएक्शन दी, तो फैंस हैरान रह गए।
शो खत्म होने के बाद एल्विश ने यहां तक कह दिया था कि वे प्रिंस से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते और न ही उनसे कभी मिलना चाहेंगे। प्रिंस भी कई बार एल्विश और उनके फैंस पर निशाना साध चुके हैं। दोनों एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए थे, लेकिन प्रोजेक्ट रिलीज होने से पहले ही उनके बीच मतभेद बढ़ गए। बता दें एल्विश कुछ दिनों पहले करण कुंद्रा के साथ कॉमेडी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स 2 का खिताब भी जीतने में सफल रहे थे।