टीवी स्टार्स जिनके लव अफेयर्स ने रखा उनको चर्चा में !

बॉलीवुड और टीवी स्टार दोनों के एक बात समान है और वो है लव अफेयर, अक्सर ही टीवी के सितारे भी लव अफेयर की वजह से चर्चा में रहते हैं। वैसे लव अपेयर को दौरान कई सारे ऐसे स्टार भी है जिन्होंने अपने रिश्ते को लिव इन रिलेशनशिप तक पहुंचाया। हालांकि, कई टीवी कपल्स ऐसे हैं, जिन्होंने लिव इन में रहने के बाद शादी कर ली तो कुछ का ब्रेकअप हो गया तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ मशहूर सितारों के बारे में।

# कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह :

लंबे समय तक डेटिंग और लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद कश्मीरा ने गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक से साल 2013 में शादी कर ली। यह शादी बेहद प्राइवेट थी। 23 जुलाई को कृष्णा ने प्रपोज किया और अगले दिन उनकी शादी हो गई। एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी और कृष्णा की लव-स्टोरी काफी हटके है। कृष्णा के साथ वन नाइट स्टेंड के बाद उन्हें प्यार का अहसास हुआ।

# सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे :

अंकिता और सुशांत को 2009 में जीटीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' में लीड रोल मिला। 2009 में शुरू हुआ यह शो 2014 में ऑफ-एयर हुआ। 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। 6 साल तक लिव-इन में रहे सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप के बाद घर छोड़ दिया। दोनों के ब्रेकअप की अलग-अलग थ्योरीज़ सामने आईं।

# दिव्यंका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा :

दिव्यांका त्रिपाठी इस दौर में सबसे मशहूर अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं, इतना ही नहीं वो टीवी की दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं। दिव्यांका करीब 7 साल तक अपने को स्टार शरद मल्होत्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही थी, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए और दिव्यांका ने विवेक से साल 2016 में शादी कर ली।

# देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी :

गुरमीत और देबिना की मुलाकात साल 2008 में टेलीविजन सीरीज ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और छोटे परदे का यह कपल रियल लाइफ में भी शादी के बंधन में बंध गया। राम और सीता बनकर फेमस हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शादी से पहले करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। बाद में इस कपल ने बिना किसी को बताए साल 2011 में सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी कर ली।

# आशा नेगी-ऋत्विक धंजानी :

आशा नेगी पिछले करीब 6 साल से टीवी एक्टर और प्रेजेंटर ऋत्विक धंजानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों मुंबई के सब-अर्बन इलाके में साथ ही रहते हैं। यह कपल 'पवित्र रिश्ता' के सेट से डेट कर रहा है। दोनों की प्लानिंग है कि वो 2017 के अंत में शादी करेंगे।