बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाली स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। जैसे ही उन्होंने शो का हिस्सा बनने की शुरुआत की, वैसे ही उनके बीते वक्त से जुड़े बयान और विवाद दोबारा सामने आने लगे। खासकर पहलगाम अटैक के बाद दिए गए उनके कमेंट ने काफी चर्चा बटोरी थी।
पहलगाम अटैक पर बयान से बढ़ा विवाददरअसल, कुछ समय पहले तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बताया था। इसी दौरान पहलगाम अटैक के बाद उन्होंने कहा था कि “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।” यह बयान तेजी से वायरल हुआ और उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। विवाद इतना बढ़ा कि पर्यटन विभाग ने सार्वजनिक रूप से सफाई देते हुए कहा कि तान्या कभी उनकी ब्रांड एंबेसडर रही ही नहीं।
“मुझे इस विवाद से फर्क नहीं पड़ा”बिग बॉस में जाने से ठीक पहले तान्या ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा,
“जब यह मामला उठा, उसके महज़ 48 घंटे बाद मैं ट्रैवल कर रही थी, वीडियो शूट कर रही थी। सच कहूं तो इसने मुझे बिल्कुल प्रभावित नहीं किया। मैं जानती हूं कि मेरा सच क्या है। अगर अच्छाई को हर बार खुद को साबित करना पड़े, तो बुराई हमेशा जीत जाएगी।”
आलोचना पर तान्या का जवाबतान्या ने आगे कहा कि लोगों ने उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा और ‘मिसफिट’ तक करार दिया, लेकिन उन्होंने हालात से हार मानने के बजाय खुद को और मज़बूत बना लिया। उन्होंने कहा, “लोगों ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा, लेकिन क्या वे इस बात से इनकार कर सकते हैं कि हमने 8 महीने तक एकसाथ काम किया? विवाद के बाद यह साफ हो गया कि मुश्किल घड़ी में कोई साथ खड़ा नहीं होता। और सच कहूं तो मुझे खुशी है कि उन्होंने रिश्ता तोड़ा, क्योंकि अब हम दूसरे राज्यों में और भी सक्रिय हैं। आखिरकार, क्या किसी चीज़ ने मुझे रोक लिया? बिल्कुल नहीं।”