एक्ट्रेस तनूजा की दोनों बेटियों काजोल और तनीषा ने अपनी मां की जैसे एक्टिंग को ही करिअर बनाने का फैसला किया। काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल करते हुए फैंस के दिलों में घर बना लिया। हालांकि उनकी छोटी बहन तनीषा को कोई खास सफलता नहीं मिली। ऐसे में तनीषा ने टीवी पर कुछ रियलिटी शो में भी खुद को आजमाया जहां उन्हें काफी पसंद किया गया। तनीषा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। तनीषा 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक सिंगल हैं। अब तनीषा ने हाल ही में एक्टिंग करिअर और लव लाइफ के बारे में बात की।
तनीषा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे प्यार में रहना पसंद है। हालांकि मैं सिंगल हूं, लेकिन मुझे अपने परिवार, पालतू जानवर हर किसी से प्यार है। जब एक्ट्रेस ने पूछा गया कि एक्टर अरमान कोहली से ब्रेकअप के बाद उनका हाल कैसा था तो तनीषा ने कहा कि दिल टूटने जैसा कुछ नहीं था, बल्कि मीडिया कवरेज की वजह से उसे बड़ा बना दिया गया। मुझे सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब मेरा उदय चोपड़ा से ब्रेकअप हुआ। ये मेरे लिए दिल तोड़ने वाला था क्योंकि हम दोनों अच्छे दोस्त थे।
हम बहुत क्लोज थे और लंबे समय से जानते थे। उल्लेखनीय है कि तनीषा ने साल 2005 में ‘नील एन निक्की’ मूवी में उदय संग काम किया था। फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्हें प्यार हुआ, लेकिन 2 साल डेट करने के बाद ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 2013 में तनीषा को सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में देखा गया था। यहां उनकी दोस्ती अरमान से हुई। फिर उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। घर के अंदर उन्होंने एक-दूसरे का साथ दिया और शो के बाद दोनों का रिश्ता जारी था। बाद में तनीषा का अरमान से भी ब्रेकअप हो गया।
बाहरी लोग इंडस्ट्री को देने के बजाय लेने के लिए आते हैं : तनीषा मुखर्जीतनीषा ने साफ कहा है कि उन्हें नेपो बेबीज यानी स्टार किड्स से प्यार है। इसी के साथ उन्होंने बाहरी कलाकारों की आलोचना की। तनीषा बोलीं कि हम स्टार किड्स को सजा क्यों दी जा रही है? ये बात मुझे बहुत दुख पहुंचाती है, क्योंकि मैं बॉलीवुड की बच्ची हूं। मुझे अपनी इंडस्ट्री से प्यार है। मुझे अपनी फिल्म बिरादरी से प्यार है। मुझे अपनी बिरादरी में आने वाले लोग पसंद हैं। मुझे इस इंडस्ट्री में पैदा हुए लोग पसंद हैं।
मुझे अपने नेपो बेबीज से प्यार है और मैं जानना चाहती हूं कि हमें क्यों आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है? मैं आपको एक बात साफ-साफ बता दूं कि जब आप किसी फिल्मी परिवार से आते हैं तो सबसे पहले फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सोचते हैं। आप इंडस्ट्री से 'लेने' के लिए नहीं आते। आप एक्टर बनना चाहते हैं, निर्देशक बनना चाहते हैं, निर्माता बनना चाहते हैं, लेकिन आप हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को कुछ देने के बारे में ही सोचेंगे। बाहरी लोग इंडस्ट्री को देने के बजाय लेने के लिए आते हैं।
जो लोग बाहर से आते हैं, वे हमारी इंडस्ट्री के प्रति कोई वफादारी नहीं रखते। वो लेने के लिए आते हैं। शायद अगर उनके बच्चों हों और उनके बच्चे इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहें तो वे कुछ वापस देने के बारे में सोचेंगे। चाहे रोहित शेट्टी हों या फिर मेरे जीजा अजय देवगन, वे स्टंट करने वालों का ध्यान रखते हैं। इंडस्ट्री के परिवार ऐसी फिल्में बनाते हैं, जो इंडस्ट्री को कुछ वापस दें, इंडस्ट्री को पोषित करे।