अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया है। ब्रेकअप की खबरों के बाद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें भी हटा दी हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल कुछ हफ्ते पहले ही अलग हो चुका था। हालांकि, दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस इस खबर से निराश हैं, क्योंकि वे इस जोड़ी की शादी का इंतजार कर रहे थे। जहां भी तमन्ना और विजय साथ नजर आते थे, लोग उनसे शादी की योजनाओं के बारे में पूछते थे।
डिलीट की गई तस्वीरों से ब्रेकअप की खबरों को बलतमन्ना और विजय ने इंस्टाग्राम से अपनी साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया और भविष्य में अच्छे दोस्त बने रहने का निर्णय किया है। फिलहाल, दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
लस्ट स्टोरीज़ 2 के दौरान किया था रिलेशनशिप पब्लिकतमन्ना और विजय ने अपने रिश्ते को 'लस्ट स्टोरीज 2' के प्रमोशन के दौरान सार्वजनिक किया था। विजय ने एक बार कहा था कि वे अपने रिश्ते को छिपाने में विश्वास नहीं रखते, लेकिन अपनी प्राइवेसी को महत्व देते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि निजी पलों को बचाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचना पड़ता है या दोस्तों को तस्वीरें लेने से रोकना पड़ता है।
इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में थे साथतमन्ना और विजय अक्सर एक-दूसरे के साथ पब्लिक इवेंट्स में नजर आते थे। वे पैपराजी के लिए भी खुशी-खुशी पोज देते थे और कई मौकों पर एक साथ देखे जाते थे। लेकिन अब उनके अलग होने की खबरों ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है।