लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री दीप्ति साधवानी ने मिलान फैशन वीक में अपने ग्लैमरस लुक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 2 मार्च को आयोजित इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में दीप्ति ने डिजाइनर चोना बाकाओको के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा कीं।
रेड शिमरी ड्रेस में दीप्ति का जलवामिलान, इटली के आइकॉनिक पलाज़ो विस्कोंटी में हुए इस इवेंट में दीप्ति ने रेड शिमरी स्ट्रेट ड्रेस पहनकर रैंप पर वॉक की। उनका यह गॉर्जियस लुक सभी को बेहद पसंद आया। ग्लोबल फैशन इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, दीप्ति ने अपनी शानदार स्टाइल और एलीगेंस से रैंप पर चार चांद लगा दिए।
कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर मिलान फैशन वीक तक दीप्ति का ग्लोबल सफर
दीप्ति साधवानी न सिर्फ एक अभिनेत्री और गायिका हैं, बल्कि एक ग्लोबल फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं। इससे पहले, उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब वह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन शो और रेड कार्पेट इवेंट्स की नियमित सदस्य बन चुकी हैं।
मिलान फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने पर दीप्ति ने जताई खुशीअपने अनुभव के बारे में बात करते हुए दीप्ति ने कहा, मिलान फैशन वीक में चोना बाकाओको के लिए शोस्टॉपर बनना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। इस इवेंट की भव्यता, ऊर्जा और कला अविश्वसनीय थी। इतने प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। डिजाइनर चोना बाकाओको ने भी दीप्ति की तारीफ करते हुए कहा, दीप्ति आत्मविश्वास, एलीगेंस और ग्लोबल अपील का प्रतीक हैं। वह मेरे कलेक्शन के लिए परफेक्ट म्यूज़ थीं और उनकी मौजूदगी ने इस शो को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया।
फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दीप्ति का बढ़ता प्रभावकई प्रमुख फैशन शो और रेड कार्पेट इवेंट्स का हिस्सा बनने के बाद, दीप्ति लगातार फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन वीक तक उनके सफर को प्रेरणादायक माना जा रहा है। दीप्ति का कहना है, फैशन एक ग्लोबल लैंग्वेज है, और यह मुझे दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने का मौका देता है। यह तो बस शुरुआत है, भविष्य में और भी ग्लोबल कोलैबोरेशन होने वाले हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी बिखेरा जलवाइससे पहले, दीप्ति ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति से भी सभी को प्रभावित किया था। अब, मिलान फैशन वीक में उनका जलवा देखते हुए यह साफ है कि वह लगातार ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं।