पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (49) ने विश्व सुंदरी बनने के बाद 90 के दशक में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। सुष्मिता को कई कमाल की फिल्मों में शानदार अभिनय दिखाने का मौका मिला। लोग आज भी उनके दीवाने हैं। सुष्मिता हाल ही में राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शादी में परिवार संग शामिल हुईं। इस दौरान सुष्मिता ने फैंस के साथ लाइव सेशन किया, जिसमें उनसे कई सवाल पूछे गए। इसमें एक सवाल सुष्मिता के वेडिंग प्लान को लेकर भी था। सुष्मिता ने जो जवाब दिया वह सबका ध्यान खींच रहा है।
सुष्मिता ने कहा कि मैं भी शादी करना चाहती हूं। मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक। ऐसे ही थोड़े ही होती है शादी। कहते हैं ना...बहुत रोमांटिक वे में दिल का रिश्ता होता है। दिल तक बात पहुंचनी चाहिए ना। शादी भी कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता का नाम लंबे समय से रोहमन शॉल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। यहां तक कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी उन्होंने एक-दूसरे को लेकर कई पोस्ट शेयर की हैं।
हालांकि तीन साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से वे फिर से साथ-साथ नजर आने लगे हैं। ऐसे में सुष्मिता के चाहने वालों को लगता है कि उनका रिश्ता दोस्ती से आगे पहुंचना चाहिए, लेकिन अब एक्ट्रेस के ताजा बयान से लग रहा है कि वह अभी तक दूल्हे की तलाश में हैं। सुष्मिता ने दो बेटियां गोद ली हुई हैं।
कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है सुष्मिता का नामउल्लेखनीय है कि साल 2022 में सुष्मिता के साथ आईपीएल के पूर्व कमिश्नर और बिजनेसमैन ललित मोदी की कई फोटो वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोदी ने सुष्मिता संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। इसके बाद सुष्मिता को लोगों ने गोल्ड डिगर तक कहा था। फिर साल 2023 में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में इस शॉर्ट रोमांस को 'जस्न अनादर फेज' तक कह दिया था।
इस वेलेंटाइन डे पर मोदी ने एक वीडियो शेयर कर सुष्मिता से ब्रेकअप पर मुहर लगाई। साथ ही नए रिश्ते का ऐलान किया लेकिन उसके नाम का खुलासा तो नहीं किया। ये जरूर कहा कि 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई है। सुष्मिता का नाम संजय नारंग, रणदीप हुडा, इम्तियाज खत्री से लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था। करिअर की शुरुआत में सुष्मिता ने डायरेक्टर विक्रम भट्ट को डेट किया था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'दस्तक' के सेट पर हुई थी।