हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन के इस लुक पर हर कोई हैरान, वीडियो शेयर कर बताई वजह, देखें…

एक्ट्रेस सनी लियोन अपने हॉट और बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। सनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में वे सोशल मीडिया पर फैंस को खुद से जुड़ी जानकारियों से अपडेट कराती रहती हैं। वे फोटो और वीडियो भी शेयर करती हैं। सनी ने हाल ही में एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात ये है कि इसमें वो अपने ट्रेड मार्क ग्लैमरस स्टाइल में नहीं दिख रही हैं। यहां तक कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो को समाचार लिखे जाने तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
रात में छिपकर निकली थी पति के लिए दवा लेने

दरअसल, इस वीडियो को शेयर कर सनी यह बताना चाह रही हैं कि वे रात में छिपकर अपने पति डेनियल वीबर के लिए दवा लेने निकली थीं। वीडियो को शेयर कर सनी बोलती हैं कि मैं किसी को लूटने नहीं जा रही हूं। मुझे पता है इस अवतार में देख कोई मुझे पहचान नहीं पाएगा। यह मेरी ड्यूटी है कि मैं डेनियल का ख्याल रखूं जब वो बीमार हों। उनकी बीमारी के चलते मुझे रात में दवा लेने जाना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी ने चेहरे पर नीला स्कार्फ बांधा हुआ है। साथ ही सिर पर काली कैप पहन रखी है।
इन फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आएंगी सनी

सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब वे ‘शेरो’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि वे जख्मी दिखाई देती हैं। इस फिल्म का टीजर 25 मार्च को रिलीज किया गया था। ये साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है। सनी की ये फिल्म 4 भाषाओं में रिलीज होगी। वे पीरियड ड्रामा फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में अहम रोल प्ले करेंगी। सनी अपना जलवा एमटीवी के प्रमुख शो स्प्लिट्सविला 13 में भी बिखेरने वाली हैं। साथ ही वे विक्रम भट्‌ट की वेब सीरीज अनामिका में भी दिखेंगी। सनी को हाल ही में पति के साथ मुंबई की सड़को पर साइकिलिंग करते हुए स्पॉट किया गया था।