2 News : सुनीता ने कहा, ‘सैयारा’ से बेहतर फिल्म में काम कर रहा है यश, इन्होंने गोविंदा के तलाक की खबरों पर दी रिएक्शन

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। गोविंदा से तलाक की अफवाहों के बीच हाल ही सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया और फैंस उनके व्लॉग को खूब पसंद कर रहे हैं। अब सुनीता ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलकर बात की। सुनीता से जब पूछा गया कि यशवर्धन को अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ में होना चाहिए था, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि उससे बेहतर फिल्म कर रहा है यश। मैं यश के काम से बहुत खुश हूं। मैंने अभी तक ‘सैयारा’ नहीं देखी है। यश ने यह फिल्म दो बार देखी है और उसे यह बहुत पसंद आई।

मैंने यश के गाने और उसके काम को देखा है। वे जिस तरह से पर्दे पर आ रहे हैं, वह बहुत शानदार है और मुझे उस पर गर्व है। सुनीता ने यश के डेब्यू प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। सुनीता ने कहा कि अभी मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बता सकतीं, लेकिन यश का काम लोगों को बहुत पसंद आएगा। सुनीता के अपने बेटे की फिल्म को ‘सैयारा’ से भी अच्छी बताने को लेकर लोग काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, “ईर्ष्या भरते हुए, कोई भी अहान और उसके अभिनय, उसकी दयालुता, उसकी विनम्रता की तुलना नहीं कर सकता, वह सर्वश्रेष्ठ है।”

दूसरे ने लिखा, “सैयारा को नहीं छू पाएगा।” तीसरे ने लिखा, “आंटी जी प्लीज चुप रहिए ना।” चौथे ने लिखा, “तुलना क्यों? कृपया अपनी ईर्ष्या के कारण अपने बेटे को परेशानी में न डालें।” बता दें यश ने करिअर की शुरुआत फिल्म निर्माण से की है। उन्होंने साजिद नाडियाडवाला की कंपनी में बतौर सहायक निर्माता काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यश का डेब्यू फिलहाल होल्ड पर है। इस फिल्म में पहले दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल को कास्ट किया गया था, लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद मेकर्स ने फिलहाल इस प्रोजेक्ट को रोक दिया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें संगीत पर खास ध्यान दिया जाएगा।
पहलाज निहलानी ने कहा, कभी अलग नहीं होंगे गोविंदा और सुनीता आहूजा

दिग्गज प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। पिंकविला के साथ बातचीत में पहलाज ने गोविंदा के करिअर को लेकर और सुनीता के उस बयान को लेकर रिएक्ट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि गोविंदा जिन लोगों के साथ हैं वो उन्हें बढ़ने नहीं दे रहे। पहलाज ने कहा कि सुनीता जो बोली हैं वो गलत नहीं बोली हैं। वो तो सही हैं क्योंकि पंडितों ने जो बेड़ा गर्क कर दिया है।

पहलाज ने सुनीता और गोविंदा के तलाक को लेकर कहा कि पता नहीं वो तो मुझे लेकिन वो कभी अलग नहीं होंगे। किसने बोला कि वो तलाक भी फाइल किए। मैं बोला कि वो दोस्तों की तरह हैं। फैमिली के तौर पर बोलो, वर्क पार्टनर सोचो, कभी मैंने ऐसा दोनों के बीच में देखा ही नहीं। पहलाज ने उस पल को याद किया जब गोविंदा और सुनीता ने छुपकर शादी की थी और इंडस्ट्री में किसी को नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम ही नहीं था। शादी भी हो गई वो भी नहीं मालूम था। 86 के बाद ही किया उसने लेकिन मुझे नहीं मालूम था। जरूरी नहीं हैं न कि शेयर करें। हम लोग सेट पे ही मिलते हैं।