
एक्टर सुनील शेट्टी तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। लोग सुनील का अंदाज बहुत पसंद करते हैं। सुनील ने मुख्य रूप से एक्शन और कॉमेडी से प्रभावित किया है। सुनील की जैसे ही उनकी बेटी अथिया और बेटे अहान शेट्टी ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा। अथिया ने कुछेक फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। अथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की है। कपल ने मार्च में एक नन्हीं परी का स्वागत किया। दूसरी ओर, अहान अब तक एकमात्र फिल्म ‘तड़प’ में नजर आए हैं। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया थी।
साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म नहीं चली। अहान (29) इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सुनील ने अहान को लेकर बताया कि उन्हें बेमतलब टारगेट किया जाता है। इतना ही नहीं अहान की ‘बॉर्डर 2’ में भी कास्टिंग पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए। सुनील ने ऐसे लोगों को खरी-खोटी सुनाई है। सुनील ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा कि अहान की इमेज खराब करने के लिए नेगेटिव आर्टिकल पब्लिश किए गए। कुछ लोग अहान की इमेज खराब करना चाह रहे थे मगर मैंने उसे समझाया कि वो अपने काम पर फोकस करे। वो सिर्फ ‘बॉर्डर 2’ पर फोकस करें।
अहान ने इस फिल्म के लिए कई चीजों को जाने दिया है। बहुत सारी चीजें उसके हाथ से निकल गई हैं ईगो के चक्कर में। उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया और कई इल्जाम लगाए गए। इतना ही नहीं ये भी आरोप लगाया गया कि वो महंगे बॉडीगार्ड्स के साथ आते हैं। अगर आगे ये सब और बढ़ा तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखूंगा और सबको एक्सपोज कर दूंगा, जिनकी धज्जियां उड़ानी है उड़ा दूंगा।
मैंने अहान को एक चीज समझाई है कि इसके आगे कोई फिल्म करो या ना करो लेकिन इस फिल्म में जान लना देना क्योंकि ये आपको जिंदा रखेगी। ये आपको और पापा को सालों तक जिंदा रखने वाली है। 26 जनवरी और 15 अगस्त को तो आप देखोगे ही ये फिल्म। उल्लेखनीय है कि इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जारी है। इसमें अहान के साथ सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ सहित कई स्टार हैं।
25 साल की हुईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, ‘द आर्चीज’ फिल्म में किया था कामसुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी एक्ट्रेस सुहाना खान आज गुरुवार (22 मई) को अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सुहाना को हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस के साथ सेलेब्स भी सुहाना पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें सुहाना, अनन्या पांडे और शनाया कपूर बचपन से ही फ्रेंड हैं। अनन्या और शनाया ने सुहाना को सोशल मीडिया के माध्यम से अनूठे अंदाज में विश किया है।
अनन्या ने बर्थडे गर्ल के लिए एक क्यूट निकनेम रखा, जबकि शनाया ने अपनी 'सिस' को शुभकामनाएं भेजीं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। शाहरुख KKR के मालिक हैं। फोटो में सुहाना अपने छोटे भाई अबराम को गले लगाती नजर आ रही हैं, जबकि अनन्या और शनाया उनके साथ इन पलों को एंजॉय कर रही हैं। वे 'चैंपियंस' लिखी हुई बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहनी हैं।
अनन्या ने लिखा, “Happy birthday, my sweet little Suzie Pie!! तुम्हारे जैसा कोई नहीं है। हमेशा खुश रहो सुहाफ @suhanakhan2.” शनाया ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से सुहाना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, सिस्टर।” अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी लिखा, “Happy Birthday to the best @suhanakhan2 को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि सुहाना ने साल 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था। अब वह पिता के साथ ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगी।