एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (36) मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। सुमोना को सबसे ज्यादा शौहरत कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से मिली। शो में वह कपिल की ऑनस्क्रीन पत्नी की भूमिका में रंग जमाती हैं। अब सुमोना ने हाल ही में शो को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो हैरानगी भरा है। उन्होंने बताया कि शो स्क्रिप्टेड था। सुमोना ने सुमोना ने यूट्यूब चैनल ‘चैट विद स्मॉल टाउन बिग स्टोरीज’ के साथ इंटरव्यू के दौरान कई किस्से शेयर किए।
सुमोना ने कहा कि मेरा अपना पर्सनल सेंस ऑफ ह्यूमर है, लेकिन मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर इस शो के अनुरूप नहीं होगा, यह यहां काम नहीं करेगा। तो मेरे लिए, यह वास्तव में पूरी तरह से एक्टिंग था। इसे करने में काफी समय लगा। हमें जब स्क्रिप्ट मिलती थी, तो मैं उन लोगों में से होती थी जो पेन और पेपर लेकर बैठ जाती थीं। हाईलाइट करती थी, पढ़ती थी और वर्ड टू वर्ड याद करती थी, क्योंकि पंच लाइन होती हैं। और इससे ज्यादा, मैं कपिल की लाइन भी याद करती थी, क्योंकि टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है। मेरे साथ काम करने वाले दूसरे लोगों ने काफी इम्प्रूव कर लिया, लेकिन मैं हमेशा चीजों को स्क्रिप्ट में वापस लाती थीं।
सुमोना ने याद किया कि कैसे कपिल ने उनकी अपने डायलॉग्स को याद रखने की क्षमता को लेकर तारीफ की थी। उल्लेखनीय है कि कपिल इन दिनों टीवी के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। पिछले साल शो के दो सीजन आए, जिनमें सुमोना नजर नहीं आईं। फैंस सुमोना को काफी मिस कर रहे हैं। अब जल्द ही शो का तीसरा सीजन भी आएगा। सुमोना ने बताया कि वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नई भूमिकाएं तलाशने की इच्छुक हैं। सुमोना पिछले साल रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा रही थीं।
एडिन रोज ने बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्डधारी के रूप में ली थी एंट्री‘बिग बॉस 18’ की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट रहीं एडिन रोज साउथ के बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। यह रोमांटिक साइंस-फिक्शन फिल्म होगी, जिसकी कहानी 2035 के हिसाब से सेट की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एडिन साउथ फिल्म में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। एडिन जल्द ही बड़े बजट की फिल्म में नजर आएंगी। इसे ‘जवान’ फेम एक्ट्रेस नयनतारा प्रोड्यूस कर रही हैं।
नयनतारा के प्रोडक्शन हाउस में बन रही इस पैन इंडिया फिल्म में फ्यूचर लव स्टोरी और साइंस फिक्शन दिखेगा। फिल्म में सुपरस्टार एसजे सूर्या और प्रदीप रंगनाथन जैसे दिग्गज कलाकार हैं। शूटिंग सिंगापुर, मलेशिया, उदुमलाईपेट्टई और कोयम्बटूर में शुरू हो चुकी है। इसकी रिलीज डेट पर फिलहाल अपडेट नहीं है।
माना जा रहा है कि फिल्म इसी साल के मध्य तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का रहेगा। उल्लेखनीय है कि एडिन का BB 18 में ज्यादा लंबा सफर नहीं रहा था। एडिन साल 2020 में दुबई से भारत आई थीं। एडिन को साल 2023 में साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ‘रावणसुरा’ में एक आइटम नंबर करने का मौका मिला था।