कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भले ही काफी समय से जेल में बंद हैं, लेकिन उसका एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। वह अक्सर जैकलीन के नाम लैटर भेजता रहता है। अब उसने वेलेंटाइन डे के मौके पर एक रोमांटिक लैटर लिख फिर से प्यार का इजहार किया। सुकेश ने लिखा, “बेबी गर्ल, सबसे पहले तुम्हें वेलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बेबी इस साल की शुरुआत बहुत सारी पॉजिटिविटी और हमारे लिए बहुत खास चीजों के साथ हुई है और यह वेलेंटाइन भी बेहद खास है क्योंकि यह हमारी लाइफ के बाकी वेलेंटाइन डे एक साथ बिताने से बस एक कदम दूर है।
बेबी, इससे पहले कि मैं आगे कुछ कहूं, मैं एक पल के लिए कहना चाहता हूं, जैकी, मैं तुमसे सच में बहुत प्यार करता हूं, तुम दुनिया के सबसे अच्छे वेलेंटाइन हो, मैं तुम्हें पागलों की तरह प्यार करता हूं। मैं इस मौके पर तुम्हें एक प्राइवेट जेट गिफ्ट कर रहा हूं। जेट पर तुम्हारे नाम के पहले लेटर्स लिखे हुए हैं। जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर तुम्हारी डेट ऑफ बर्थ है। बेबी, आप हमेशा काम की शूटिंग के लिए दुनियाभर में उड़ान भरती रहती हैं, अब इस जेट के साथ, आपकी जर्नी आपकी पसंद और सुविधा के अनुसार बेहद आसान हो जाएगी।
इस जेट पर कानूनी अधिकारियों द्वारा सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि ये क्राइम की कथित आय नहीं है। बेबी, इस वेलेंटाइन पर मेरी एक ही इच्छा है, अगर दोबारा जन्म होता है तो मैं तुम्हारे दिल के रूप में जन्म लेना चाहता हूं, ताकि मैं तुम्हारे अंदर धड़कता रहूं, मेरे बोम्मा, मैं इस प्लेनेट पर रहने वाला सबसे लकी आदमी हूं कि मुझे इस लाइफ में सबसे सुंदर, सबसे अमेजिंग इंसान, तुम मेरे वेलेंटाइन के रूप में मिले।”
उल्लेखनीय है कि सुकेश 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। उसके जैकलीन के साथ रिश्ते में होने की अफवाह थी। हालांकि जैकलीन ने इससे इनकार किया है। जैकलीन आरोपी हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे कई बार पूछताछ भी की है।
सलमान खान ने स्पेशल स्टाइल में विश किया वेलेंटाइन डेसुपरस्टार सलमान खान अपने परिवार के काफी करीब हैं। वे अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखते हैं। साथ ही सलमान कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके लिए परिवार के लोग कितने महत्वपूर्ण हैं। सलमान ने एक बार फिर जताया है कि उनके लिए फैमिली कम्स फर्स्ट। सलमान ने आज शुक्रवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फैमिली फोटो पोस्ट कर फैंस का दिल खुश कर दिया।
इस फोटो में उनके साथ पूरा परिवार है। सलमान ने इस फोटो को दिलचस्प तरीके से समझाया है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “अग्निहोत्रियन्स, शर्मानियन्स और खानेनियन्स आप सभी को पारिवारिक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।” सलमान अक्सर अपने माता-पिता के साथ खुशनुमा पलों की झलकियां साझा करते हैं। इसके अलावा वे अपने दोनों भाई अरबाज और सोहैल तथा दोनों बहनों अलवीरा व अर्पिता के भी काफी नजदीक हैं।
परिवार में हर खुशी के मौके पर सब लोग साथ नजर आते हैं। सलमान भाई-बहन के बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी आगामी फिल्म सिकंदर है, जो ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं। इसके डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।