सुभाष घई (80) की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में होती है। उन्होंने फैंस को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। इस बीच अब घई ने बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई है। वे फिल्मों के बढ़ते हुए बजट से भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि फिल्म के बजट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। घई ने हाल ही में कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई बातें कीं। घई ने कहा कि जब कोई फिल्म 100 रुपए में बनाई जा सकती है, लेकिन उसे 1000 रुपए तक बढ़ाया जाता है, जिसके 90% प्रतिशत हिस्से में लोग पैसा कमाने का प्रयास करते हैं।
फिल्म बनाना एक बार जुनून और स्किल था, लेकिन अब सब लोग सिर्फ पैसे के डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में सोचते हैं। इसके लिए कई विभाग अलग-अलग काम कर रहे हैं। आज उद्योग में कई विभाग हैं और सबका अपना एजेंडा है। कोई भी तय बजट में फिल्म बनाने का प्रयास नहीं कर रहा। हमने कभी भी सितारों को बजट का 10-15% से अधिक भुगतान नहीं किया। आज अभिनेता लगभग 70% हिस्सा अपनी जेब में डाल लेते हैं। हमने 43 फिल्में बनाई और एक भी फिल्म अपने बजट से ज्यादा नहीं चली।
हर प्रोजेक्ट ने लाभ कमाया क्योंकि हमने सख्त वित्तीय डिसिप्लिन बनाए रखा। हमारे समय में फिल्में पवित्र थीं; सफलता एक ईश्वरीय आशीर्वाद थी। आज ये सब बदल गया है - फिल्में स्टूडियो की हैं और प्राथमिक उद्देश्य आंतरिक लाभ-साझाकरण है। एक स्क्रिप्ट एक अभिनेता के पास आती है और यदि बजट उनकी फीस के अनुरूप नहीं होता है, तो उनके प्रबंधक निर्माता बनने का सुझाव देते हैं। फिर वे बजट का आधा हिस्सा अपने अभिनय शुल्क के रूप में और बाकी आधा सह-निर्माता के रूप में मांगते हैं। यह फिल्म निर्माण नहीं है; यह सिर्फ वित्तीय पैंतरेबाजी है।
किरण राव और आमिर खान का साल 2021 में हो चुका है तलाकआमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने शादी के समय अपने पेरेंटस की चिंता के बारे में बताया है। किरण ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैंने आमिर से शादी करने के मेरे फैसले के बारे में माता-पिता को बताया, उनसे इस बारे में डिस्कस किया तो वे सरप्राइज रह गए थे। इसके बाद उन्होंने बहुत ईमानदारी से अपनी बात मेरे समक्ष रखी थी। यह मेरे माता-पिता के लिए एक झटका था। वे हैरान रह गए।
उनकी नजर में मुझमें बहुत संभावनाएं थीं। दरअसल मैं एक ऐसी इंसान थी जो बहुत कुछ करना चाहती थी और उन्हें चिंता थी कि मैं आमिर के बड़े व्यक्तित्व के आगे दब जाऊंगी। आमिर की पॉपुलरटी मुझ पर भारी पड़ सकती है। शादी के बाद मैंने इस प्रेशर को महसूस भी किया लेकिन मुझे सबसे अधिक सुकून आमिर के सपोर्ट से मिला। आमिर ने कभी मुझसे एक फिक्स फॉर्म में रहने की उम्मीद नहीं की। वे हमेशा मेरे खुद के होने पर खुश रहे हैं और यह उनके बारे में सबसे अच्छी क्वालिटी में से एक है।
उल्लेखनीय है कि आमिर-किरण ने साल 2005 में शादी की थी। साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ था। जुलाई 2021 में आमिर-किरण का तलाक हो गया। आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी। वे 2002 में अलग हो गए थे। उनके बेटा जुनैद और बेटी आयरा हैं।