मनोरंजन जगत को लगा एक और झटका! एक्ट्रेस चित्रा का कार्डिएक अरेस्ट से निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। यहां लोगों के काम-धंधे ठप हो गए। साथ ही कई हस्तियां कोरोनावायरस की चपेट में आ गईं। कोरोनाकाल के दौरान हम कई मशहूर लोगों को खो चुके हैं। अब एक और बुरी खबर सामने आई है। मलयालम और तमिल फिल्मों की प्रख्यात अदाकारा चित्रा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। चित्रा का शनिवार सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 56 साल की थी। चित्रा के निधन की खबर से एक बार फिर इंडस्ट्री को सदमा लगा और शोक की लहर दौड़ पड़ी। चित्रा का जन्म 21 मई 1965 को केरल के कोच्चि में हुआ था।

चित्रा ने तीन दशक तक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। वे 80 के दशक में ज्यादा सुर्खियों में रहीं। उन्होंने मलयालम और तमिल में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। चित्रा ने कन्नड़ और तेलुगू फिल्मोंं में भी एक्टिंग का जलवा दिखाया। चित्रा इन दिनों तमिल सीरियल की शूटिंग में व्यस्त थीं। वे कई साउथ इंडियन सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं।


उनकी टॉप क्लास फिल्मों में 'अट्टाकलशम', 'कमिश्नर', 'पंचागनी', 'देवसुरम', 'अमरम', 'एकलव्यन', 'रुद्राक्षम' और 'मिस्टर बटलर' शामिल हैं। उन्हों ने दो हिंदी फिल्मों 'राजिया' और 'एक नई पहेली' में भी काम किया था। उन्हें प्रेम नजीर के साथ ही मोहनलाल, सुरेश गोपी और ममूटी जैसे दिग्गंजों के साथ काम करने का मौका मिला।