2022 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज के दूसरे सीजन की अब आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर हाल ही में सौरव गांगुली की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। चर्चा यह भी थी कि गांगुली इस सीरीज में कैमियो कर सकते हैं।
‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ – नए सीजन की पुष्टिदूसरे सीजन की कहानी बिहार से आगे बढ़कर बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और इसका नाम ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ रखा गया है। हाल ही में नीरज पांडे ने एक ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इस नए सीजन को लेकर कई बातें साझा कीं।
जब उनसे सौरव गांगुली की इस सीरीज में संभावित भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “जहां तक सौरव की बात है… देखते रहिए।” इस बयान के बाद नीरज पांडे और पूरी कास्ट हंसने लगी, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर बढ़ी अटकलेंनीरज पांडे के बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सौरव गांगुली इस सीरीज में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, अब तक सीरीज के मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अगर सौरव गांगुली की बात करें तो वह बंगाल के रहने वाले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक रह चुके हैं। वर्ष 2000 में उन्हें टीम इंडिया का कप्तान चुना गया था और उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की थीं।
'खाकी: द बिहार चैप्टर' की सफलता और नया सीजननेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस वेब सीरीज में करण टैकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह कहानी आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की रियल लाइफ पर आधारित थी और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 रही। अब इस हिट सीरीज का अगला भाग ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ के रूप में दर्शकों के सामने आने वाला है।