सावन में रियल हीरो बने सोनू सूद, सांप को बहादुरी से किया रेस्क्यू, वीडियो देख बोले लोग- 'खतरों के खिलाड़ी'

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों में भले ही उन्होंने कई बार विलेन का किरदार निभाया हो, लेकिन असल जिंदगी में वह लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने जिस तरह से जरूरतमंदों की मदद की, वह आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। अब एक बार फिर से सोनू सूद चर्चा में हैं और इस बार वजह है उनका एक साहसिक कदम, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इंटरनेट पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सावन के महीने में सोनू सूद का साहसिक कदम फिर बना चर्चा का विषय

सोनू सूद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक सांप को बचाते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि उनके सोसाइटी परिसर में एक रेट स्नैक घुस आया था, जिसे सोनू ने खुद सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। वीडियो में वह यह भी कहते दिख रहे हैं कि बिना अनुभव या प्रोफेशनल ट्रेनिंग के कोई भी व्यक्ति इस तरह के जोखिम भरे काम न करे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह ऐसे रेस्क्यू पहले भी कर चुके हैं और उन्हें इसकी जानकारी है। उनके इस वीडियो पर यूजर्स दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें 'रियल हीरो' कह रहा है तो कोई 'खतरों के खिलाड़ी'।
सोनू सूद ने जिस संवेदनशीलता और समर्पण के साथ लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद की, उससे वे लाखों दिलों में बस गए। आज भी वह हर जरूरतमंद के लिए हाजिर रहते हैं। उनके अभिनय की बात करें तो ‘दबंग’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने किरदारों से खूब वाहवाही बटोरी। फिलहाल, सोनू सूद कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, लेकिन समाज सेवा के लिए उनका समर्पण पहले की तरह ही मजबूत बना हुआ है।