सोनम कपूर को याद आ रही हैं मां, शेयर की थ्रोबैक फोटो, रणवीर-आलिया ने धर्मेंद्र को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों भले ही वे एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट से फैंस को जोड़े रखती हैं। सोनम ने 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी की थी और तब से वे मुंबई और लंदन के बीच ट्रेवल करती दिखाई देती हैं। अब सोनम ने अपनी मां सुनीता कपूर को मिस करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। फोटो में सोनम मां की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। यह एक थ्रोबैक फोटो है।

सोफे पर आराम करते हुए मां-बेटी की ये जोड़ी एक साथ क्वालिटी टाइम बिता आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे अपनी मां की याद आ रही है।’ सोनम ने पिछले दिनों पति के साथ एक और थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। इसमें सोनम कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हुई नजर आईं, जबकि आनंद खुशी से झूमते दिखे। सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे क्राइम थ्रिलर फ्लिक ब्लाइंड में दिखेंगी। इस फिल्म की कहानी 2011 में रिलीज हुई कोरियाई फिल्म पर आधारित है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में धर्मेंद्र के साथ हैं रणवीर-आलिया

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने बुधवार (8 दिसंबर) को अपना 86वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्टर रणवीर सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। रणवीर ने इंस्टग्राम पर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के सेट से कई फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वे फेवरेट एक्टर धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘लव यू’। दूसरी फोटो में आलिया भट्ट, शबाना आजमी और करण जौहर भी इन दोनों के साथ हैं।

तीसरी फोटो में धर्मेंद्र अपनी शूटिंग के वीडियो को देख रहे हैं। साथ में रणवीर और करण हैं। करण इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। आलिया ने भी इंस्टग्राम पर धर्मेंद्र के साथ वाली फोटो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। फिल्म में लंबे समय के बाद शबाना और धर्मेंद्र साथ काम कर रहे हैं। शबाना ने भी धर्मेंद्र को विश किया है। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कोरियोग्राफर फराह खान के साथ फोटो शेयर की है।