सोनम की आखें हुईं नम! एयरपोर्ट पर पिता अनिल कपूर को देख नहीं रोक पाईं आंसू, वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस सोनम कपूर कोविड-19 महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते करीब सालभर से लंदन में पति आनंद आहूजा के साथ रह रही थीं। वे मंगलवार रात लंदन से मुंबई लौटीं। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे पापा अनिल कपूर को देखते ही वे रो पड़ीं। इतने दिन बाद घर लौटकर ये अभिनेत्री बहुत इमोशनल हो गईं। अनिल ने उन्हें गले लगाया, चुप कराया और फिर ये लोग घर रवाना हुए। सोनम-अनिल की ये फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। बता दें कि सोनम का ससुराल दिल्ली में है लेकिन वे पति के साथ लंदन में ही रहती हैं।


इस फिल्म में साथ काम कर चुकी है बाप-बेटी की जोड़ी

सोनम ने प्रिटेंड स्कर्ट और ब्लू जैकेट पहने हुई थीं। अनिल कपूर ब्लैक कैजुअल लुक में थे। दोनों ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाए हुए थे। उल्लेखनीय है कि सोनम का उनके पति के साथ ही उनके पिता के साथ भी बॉन्ड काफी अच्छा है। अकसर फंक्शंस में सोनम और अनिल कपूर को साथ में देखा गया है। अनिल और सोनम ने वर्ष 2019 में आई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। इसमें भी वे पिता-पुत्री के किरदार में ही नजर आए थे।

सोनम को रांझणा के लिए मिल चुका है फिल्मफेयर अवार्ड

उल्लेखनीय है कि सोनम ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में आई संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' फिल्म से की थी। इसमें उनके अपोजिट हीरो रणबीर कपूर थे। उनकी भी यह पहली फिल्म थी। सोनम जल्द ही 'ब्लाइंड' फिल्म में दिखेंगी, जो साउथ कोरियन फिल्म की रीमेक है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में देखा गया था। सोनम ने 'आई हेट लव स्टोरी', 'रांझणा', दिल्ली-6, नीरजा जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया है। सोनम को 'रांझणा' के लिए फिल्मफेयर और जी सिने अवार्ड मिला था।