सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले साल जून में हुई थी। एक-दूसरे को 7 साल डेट करने के बाद वे विवाह बंधन में बंध गए। शादी में उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे. जबकि वेडिंग रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए दिखाई देते रहते हैं। फैंस कपल के फनी वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स की नजरें हमेशा सोनाक्षी के बेबी बंप पर रहती है। जब भी सोनाक्षी एथनिक वियर या ढीले कपड़े पहनती हैं, तो लोग अटकलें लगाने लगते हैं कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं।
उन्हें बेसब्री से गुडन्यूज का इंतजार है। कपल कई बार ऐसी अफवाहों में छाया रहा है। अब सोनाक्षी ने खुद प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में सोनाक्षी अपने पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी (उनके प्यारे और अति-बुद्धिमान मीडिया के अनुसार, 16 महीने और अब भी जारी है) का विश्व रिकॉर्ड रखने वाली सिर्फ अपने पेट के चारों ओर हाथ रखकर पोज देने के लिए। रिएक्शन के लिए आखिरी स्लाइड पर जाएं और फिर इस दिवाली पर अपनी चमक बिखेरते रहें।”
तस्वीरों में सोनाक्षी एक शाही बेज और सुनहरे कढ़ाई वाले आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ उन्होंने भारी झुमके और गजरा कैरी किया और कम मेकअप किया। वहीं आखिरी तस्वीर की बात करें तो सोनाक्षी पति के साथ जोर से हंसते हुए नजर आ रही हैं। इस तरह से साफ हो चुका है कि कपल अभी माता-पिता बनने के बारे में नहीं सोच रहे।
हाल ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल वीडियो में मस्ती करते आए थे नजरबता दें कुछ दिन पहले सोनाक्षी-जहीर को एक दिवाली पार्टी में देखा गया। पार्टी के दौरान सोनाक्षी की तस्वीरें वायरल हो गईं। लोग उनकी तस्वीरों को देखकर कयास लगाने लगे कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। इसके बाद उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे जहीर ने और भी मजेदार बना दिया। इस वीडियो में सोनाक्षी गोल्डन एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस बीच जहीर पैप्स के सामने उनके पेट पर हाथ लगाते हैं और हंसते हुए कहते हैं, “मजाक कर रहा हूं।”
इसके बाद सोनाक्षी भी शर्म से हंस पड़ती हैं और चिल्ला कर बोलती हैं, “जहीर!” ऐसा वो एक से दो बार करते हैं। वीडियो खूब पसंद किया गया और फैंस ये अंदाजा लगाने लगे कि क्या सच में सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं और जहीर मजाकिया अंदाज में हिंट दे रहे हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को आखिरी बार कुछ समय पहले रिलीज हुए हॉरर फिल्म 'निकिता रॉय' में देखा गया था। फिल्म को कोई खास रिस्पोंस नहीं मिला। अब वब 'जटाधारा' मूवी में नजर आएंगी। इस फिल्म में सुधीर बाबू और दिव्या खोसला भी लीड रोल में होंगी। फिल्म की रिलीज डेट 7 नवंबर तय हुई है।