एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पिछले साल हुई थी। तब से ही सोनाक्षी की जिंदगी खुशियों से गुलजार है। वह फुल ऑन मस्ती के मूड में हैं और जहीर के साथ खुलकर जीने का मजा ले रही हैं। सोनाक्षी और जहीर कई दफा देश-विदेश में घूम चुके हैं। वे अपने फैंस को इन प्यार भरे पलों की झलकियां भी दिखाते रहते हैं। फिलहाल वे एक बार फिर से सैर को निकल पड़े हैं और अबु धाबी में अपना वेकेशन रोमांचक तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल को कार रेसिंग और वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाते देखा गया।
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो और वीडियो साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में सोनाक्षी ब्लैक एंड वाइट स्ट्राइप्ड आउटफिट में स्पोर्ट्स कार के सामने पोज करते हुए नजर आ रही हैं। व्हाइट स्नीकर्स में उनका ये कैजुअल लुक हर किसी को लुभा रहा है। अगली तस्वीर जहीर की है जहां वो भी हेलमेट पहने पूरी सेफ्टी के साथ कैजुअल अंदाज में नजर आए। दोनों ने कार रेसिंग का आनंद उठाया। अगली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी भी पूरी सुरक्षा के साथ कार रेसिंग के लिए तैयार बैठी हैं। उन्होंने हेलमेट पहन थम्स अप करते हुए पोज दिया।
सभी एक्टिविटीज को करते हुए सोनाक्षी ने अपने पति को बखूबी कैप्चर किया। जहीर ने F1 ट्रैक पर बेहतरीन तरीके से सुपर कार ड्राइव किया। स्पोर्ट्स कार रेसिंग के बाद कपल ने पानी में भी कई रोमांचक पल जिए। वीडियो में देखा गया कि कपल ने अबू धाबी में सुपर कार्स के साथ वॉटर स्पोर्ट्स में भी खुद को आजमाया। सोनाक्षी की इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सोनाक्षी बहुत लकी हैं, जो उन्हें जहीर जैसे पति मिले हैं। दोनों मिलकर एक-दूसरे के शौक पूरे करते हैं। कपल को महीने में एक बार जरूर बाहर जाते देखा जाता है। इस जोड़ी को देखकर फैंस कपल की नजरें उतार रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने व्लॉग में बताया, शादी से पहले ही खरीद लिया था फ्लैटसोनाक्षी को फैंस से जुड़ना पसंद है। ऐसे में वह खुद से जुड़ी अपडेट्स अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करती रहती हैं। अब सोनाक्षी ने एक वीडियो में बताया कि शादी से पहले ही उन्होंने और जहीर ने अपना ड्रीम हाउस खरीद लिया था। सोनाक्षी ने व्लॉग की शुरुआत यह बताकर की कि पिछले 9 महीनों से इंटीरियर डिजाइनर और ठेकेदार घर को संवारने में जुटे हैं। वीडियो में कपल मुंबई स्थित एक विशाल घर के अंदर जाता दिखाई दिया।
फिर दोनों ने किचन, लिविंग रूम और बालकनी दिखाई। सोनाक्षी बोलती हैं कि असल में शादी के कुछ 10 दिन पहले हमने यहां की पूजा की थी और पायल (इंटीरियर डिजाइनर) को ढूंढा, जिन्होंने उसी बिल्डिंग में लगभग 6 फ्लैट बनाए हैं, इसलिए उन्हें सब कुछ अच्छी तरह से पता है। फिर हमें एक ठेकेदार मिले, जिन्होंने 9 महीनों में फ्लैट बना दिया। बता दें जून 2024 में शादी करने से पहले सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी एक निजी समारोह में हुई। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक भव्य रिसेप्शन दिया गया था।
उनकी मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। जहीर ने साल 2019 में सलमान की फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। उन्होंने सोनाक्षी के साथ 2022 में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में काम किया। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'जटाधरा' को लेकर चर्चाओं में हैं जो 7 नवंबर को रिलीज होगी।