दूसरे मंडे टेस्ट में ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ हुई फ्लॉप, जानिए दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल

‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ दोनों ही फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं। जहाँ अजय देवगन की फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, वहीं तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ एक रोमांटिक मूवी है। दोनों फिल्में अपने-अपने सीक्वल हैं और इनके प्रति दर्शकों और क्रिटिक्स की उम्मीदें काफी थीं कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। लेकिन, अफसोस की बात है कि दोनों ही फिल्में अपने दूसरे सोमवार को कमजोर कमाई कर फ्लॉप साबित हुई हैं। हालांकि, कमाई के मामले में ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ‘धड़क 2’ से आगे है, पर दोनों ही फिल्मों ने उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की कमाई का हाल

अजय देवगन की ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ दर्शकों को निराश कर गई है। साल 2012 में रिलीज़ हुई इसकी पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन इसका सीक्वल वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाया। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी-ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही और इसकी कमाई लगातार घटती चली गई।

पहले हफ्ते में फिल्म ने लगभग 33 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दूसरे वीकेंड में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन दूसरे सोमवार को कलेक्शन में भारी गिरावट आई।
8वें दिन ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए

9वें दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया

10वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई दर्ज हुई

और 11वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने केवल 1 करोड़ रुपये ही जुटाए

अब तक ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ की कुल कमाई 11 दिनों में 43 करोड़ रुपये हो चुकी है।

‘धड़क 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

‘धड़क 2’ में पहली बार साथ आए तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक साबित हुई। रिलीज के पहले दिन से ही इसकी कमाई धीमी रही, और इसके बाद भी फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ नहीं पाई।

हालांकि, दूसरे वीकेंड में कुछ मामूली उछाल देखने को मिला, लेकिन दूसरे सोमवार को यह पूरी तरह से लड़खड़ा गई।

पहले हफ्ते में ‘धड़क 2’ ने 16.7 करोड़ रुपये की कमाई की

8वें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये कमाए

9वें दिन 1.4 करोड़ और 10वें दिन 1.65 करोड़ का कारोबार किया

11वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने केवल 60 लाख रुपये की कमाई की

इस तरह, ‘धड़क 2’ की कुल कमाई 11 दिनों में लगभग 21 करोड़ रुपये हो गई है।