2012 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत के बाद अब दर्शकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। फिल्म निर्माताओं ने इस सप्ताहांत के लिए टिकटों पर 50% की बड़ी छूट की घोषणा की है, जिससे हंसी से भरपूर यह फिल्म अब और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।
फिल्म ने हंसी का दरवाज़ा खोला, अब टिकट भी आधे दाम पर1 अगस्त 2025 को रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया और इसके बाद से फिल्म की सराहना हर तरफ हो रही है। कॉमेडी, धमाल और ऊर्जावान अभिनय से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खुले दिल से स्वीकारा है। इसी खुशी में निर्माताओं ने ‘SOS2’ कोड के जरिए चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट पर ₹200 तक की छूट की पेशकश की है। यह ऑफर पूरे सप्ताहांत यानी रविवार तक जारी रहेगा।
फिल्म की टीम ने इस छूट की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, क्योंकि अब हंसने का समय आ गया है! यह ऑफर दर्शकों को एक पारिवारिक, मस्ती से भरपूर वीकेंड देने के उद्देश्य से लाया गया है। फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और पात्रों की नोकझोंक को देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सन ऑफ सरदार 2' इस साल की सबसे मजेदार फिल्मों में से एक बन चुकी है।
फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकारों की भरमार है – रवि किशन, संजय मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, शरद सक्सेना, साहिल मेहता और दिवंगत मुकुल देव की यादगार भूमिका फिल्म में देखने को मिलती है। सभी कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग और परफॉर्मेंस फिल्म को एक ऊंचाई पर ले जाती है।
विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में तैयार एक कॉमेडी राइडफिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जो इस कहानी को पंजाब की संस्कृति, हास्य और पारिवारिक मूल्यों के रंग में रंग देते हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' में ढेर सारी गलतफहमियां, भावनात्मक क्षण और बेहद मनोरंजक मोड़ शामिल हैं जो सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त हैं।
बढ़ती दर्शक संख्या, सोशल मीडिया पर चर्चाफिल्म को जियो स्टूडियोज़ और देवगन फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है, और इसे अजय देवगन व ज्योति देशपांडे ने निर्मित किया है। साथ में एन. आर. पचिसिया और प्रवीण तलरेजा भी निर्माता के रूप में जुड़े हैं, जबकि कुमार मंगत पाठक सह-निर्माता हैं। फिल्म 'देवगन फिल्म्स' और 'SOS 2 लिमिटेड' बैनर के तहत रिलीज हुई है। पहले दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद अब 50% छूट वाला ऑफर दर्शकों की भीड़ को और बढ़ाएगा, जिससे फिल्म की कमाई में और तेजी आने की उम्मीद है।
'सन ऑफ सरदार 2' न केवल दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रही है, बल्कि अब यह टिकट छूट के जरिए और अधिक परिवारों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित कर रही है। हास्य प्रेमियों के लिए यह सप्ताहांत मनोरंजन का सही मौका है—आधी कीमत पर दोगुना मज़ा।