सलमान खान के साथ रिलेशन पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस सोमी अली, कहा-5 साल से नहीं की बात

सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी कोई भी बात फैंस के लिए बहुत बड़ी बात होती है। सलमान को बॉलीवुड में तीन दशक से भी ज्यादा हो गए हैं। फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ से भी ज्यादा पर्सनल लाइफ में इंटरेस्ट रहता है। सलमान की पर्सनलिटी इतनी मनमोहक है कि हर कोई उन्हें चाहने लगता है। उनके साथ कई एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है। एक्ट्रेस सोमी अली का अफेयर भी सलमान के साथ चला था। दोनों करीब 8 साल तक रिलेशन में रहे और फिर अलग हो गए। सोमी ने ब्रेकअप के लिए सलमान को ही जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दो दशक पहले रिश्ता तोड़ दिया था। सोमी एक एनजीओ नो मोर टियर्स चलाती हैं। सोमी ने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू देकर विवादों को फिर से हवा दे दी है।

‘मैंने प्यार किया’ मूवी देखकर हो गया था प्यार

सोमी ने बताया कि मैं जब 16 साल की थीं तो सलमान की 'मैंने प्यार किया' देखी और उनसे प्यार हो गया। मैंने सलमान के अपोजिट फिल्म साइन की थी लेकिन ये बन ही नहीं पाई। सलमान ने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। वे बुलंद नाम से पहली फिल्म के लिए हीरोइन ढूंढ रहे थे। हम शूट के लिए काठमांडू गए लेकिन मेरी कम उम्र प्रोड्यूसर को पसंद नहीं आई और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। यहीं से हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई। सोमी ने कहा कि मेरा एक्टिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं था। मैंने फिल्म के किसी भी आसपेक्ट को एन्जॉय नहीं किया। मैं अक्सर डांस रिहर्सल मिस करती थी। सरोज खान जी मुझ पर गुस्सा होती थीं।


‘नहीं पता कि 1999 के बाद से सलमान की कितनी गर्लफ्रेंड रही होंगी’

सोमी ने कहा कि मैं 5 साल से भी ज्यादा समय से सलमान के टच में नहीं हूं। मैं अब आगे बढ़ चुकी हूं और सलमान भी इन सबसे आगे निकल चुके हैं। मुझे नहीं पता कि दिसंबर 1999 के बाद से सलमान की कितनी गर्लफ्रेंड रही होंगी। इससे पहले सोमी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था और इसी कारण उन्होंने ये रिश्ता खत्म कर दिया था। सोमी बॉलीवुड में सलमान के साथ सैफ अली खान, संजय दत्त, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और सुनील शेट्टी जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।