अस्पताल से डिस्चार्ज हुए जुबिन नौटियाल, सिंगर ने फोटो शेयर कर कहा - भगवान ने मुझे बचा लिया

सिंगर जुबिन नौटियाल की हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जुबिन के फैंस के लिए राहत की खबर है। फैंस का प्यार और दुआएं काम आईं। जुबिन नौटियाल अब पहले से बेहतर हैं। ये जानकारी उन्होंने ट्वीट करके शेयर की है।आपको बता दे, जुबिन नौटियाल गुरुवार को घर की सीढ़ियों से गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोहनी टूट गई थी। इसके अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी थी। अब उन्होंने खुद अपने सेहत से जुड़ा अपडेट फैंस को दिया है।

जुबिन ने ट्वीट करके फैंस से अपना हालचाल शेयर किया है। वो लिखते हैं, आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझे देख रहा था और उस घातक दुर्घटना में बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी ना खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।जुबिन नौटियाल ने अपनी खैरियत बताते हुए फोटो भी पोस्ट की है। तस्वीर में वो अस्पताल के बेड पर बैठे दिख रहे हैं। जुबिन के एक हाथ में पट्टी बंधी हुई है और दूसरे हाथ से उन्हें खाना खाते हुए देखा जा सकता है। अब वो डिस्चार्ज होकर अपने होमटाउन चले गये हैं। फिलहाल डॉक्टर्स ने जुबिन को दांए हाथ का इस्तेमाल ना करने के लिये कहा है।

जुबिन अपनी बेहतरीन सिंगिंग की वजह से फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उम्मीद है कि उनकी हेल्थ अपडेट ने फैंस को बड़ी राहत दी होगी।