घर पर हादसे का शिकार हुए सिंगर जुबिन नौटियाल, सीढ़ियों से फिसले, टूटी कोहनी, सिर, पसलियों और माथे पर भी आई चोट

सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। सिंगर घर पर सीढ़ियों से गिर गए। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई हैं। इसके अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है। जुबिन नौटियाल को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जुबिन नौटियाल का नया गाना 'तू सामने आए' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने सिंगर योहानी के साथ गाया है। गुरुवार को नौटियाल और योहानी साथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट लगी। इस हादसे के चलते सिंगर को अपने दाएं हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। उन्हें डॉक्टरों ने दांए हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

गायक जुबिन ने खुद को भारतीयों के दिल में अपनी आवाज के दम पर खुद को मजबूती से जगह बनाई है। रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे, तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मौसम चेहरा जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं।